भरतपुर, 11 जून। भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत बुधवार 11 जून को रुपवास क्षेत्र के गांव खानुवां, मालोनी व नौहरदा में खरीफ पूर्व किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
अभियान के नोडल अधिकारी व कृषि विज्ञान केन्द्र कुम्हेर के वरिष्ठ वैैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. नवाब सिंह ने बताया कि कृषि से सम्बन्धित समस्त विभागीय अधिकारी व कृषि महाविद्यालय कुम्हेर के वैज्ञानिकों के सहयोग से किसानों को मानसून पूर्व खरीफ फसलों की नवीनतम उत्पादन तकनीक से अवगत कराया जा रहा है।
कृषि महाविद्यालय कुम्हेर के डीन डॉ. उदय भान सिंह ने कहा कि मानव सहित समस्त जीव जगत का स्वास्थ्य मृदा स्वास्थ्य से जुडा है। मृदा में पोषक तत्व एवं जैविक कार्बन की निरन्तर हो रही कमी से जमीन बंजर हो रही है। उन्होंने बताया कि फसलों की पैदावार कम हो रही है तथा कम पोषक तत्व युक्त भोजन के कारण हमारे स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड रहा है। उन्होंने कहा कि किसान अपने खेत में कम्पोस्ट, गोबर की खाद अथवा हरी खाद देकर अपनी मृदा के स्वास्थ्य को सुधारें। उन्होंने किसानों की आमदनी बढाने के लिए आगामी वर्षा ऋतु में फलदार बगीचे लगाने व सब्जियों की खेती अपनाने की सलाह दी।
डॉ. रामफूल पूनियां, प्रभारी अधिकारी, कृषि अनुसंधान उपकेन्द्र कुम्हेर ने बाजरा सहित खरीफ फसलों की उन्नत खेती पर व्याख्यान दिया। भारतीय सरसों अनुसंधान संस्थान, सेवर के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. अरुण कुमार ने सरसों उत्पादन की जानकारी दी। सहायक कृषि अधिकारी हेतराम शर्मा व वीरेन्द्र गुलपाडिया ने विभागीय कृषि योजनाओं के बारे में बताया। डॉ. नरेश मुद्गल ने पशु प्रबंधन एवं पशुओं की बीमारियों की रोकथाम के उपाय बताये। इस अवसर पर सरपंच शैलेन्द्र कुमार, पूर्व सरपंच अहमद हुसैन, हरभान सिंह परमार दौरदा सहित बडी संख्या में किसान व महिलाऐं उपस्थित रहे। कृषि विज्ञान केन्द्र कुम्हेर की ममता तंवर ने सभी का आभार व्यक्त किया।
—00—
ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते सबसे लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर ,आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे मेंहमारा यह नएवस पोर्टल सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिकतकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ मैंप्रधान संपादक कुमार दीपकऔर मेरे सहयोगी अब24x7 आप तक पूरे देश विदेश की खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
खरीफ पूर्व किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
भरतपुर, 11 जून। भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत बुधवार 11 जून को रुपवास क्षेत्र के गांव
खानुवां, मालोनी व नौहरदा में खरीफ पूर्व किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
अभियान के नोडल अधिकारी व कृषि विज्ञान केन्द्र कुम्हेर के वरिष्ठ वैैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. नवाब सिंह ने बताया कि कृषि से सम्बन्धित समस्त विभागीय
अधिकारी व कृषि महाविद्यालय कुम्हेर के वैज्ञानिकों के सहयोग से किसानों को मानसून पूर्व खरीफ फसलों की नवीनतम उत्पादन तकनीक से अवगत कराया जा रहा है।
कृषि महाविद्यालय कुम्हेर के डीन डॉ. उदय भान सिंह ने कहा कि मानव सहित समस्त जीव जगत का स्वास्थ्य मृदा स्वास्थ्य से जुडा है। मृदा में पोषक तत्व एवं जैविक
कार्बन की निरन्तर हो रही कमी से जमीन बंजर हो रही है। उन्होंने बताया कि फसलों की पैदावार कम हो रही है तथा कम पोषक तत्व युक्त भोजन के कारण हमारे स्वास्थ्य
पर विपरीत असर पड रहा है। उन्होंने कहा कि किसान अपने खेत में कम्पोस्ट, गोबर की खाद अथवा हरी खाद देकर अपनी मृदा के स्वास्थ्य को सुधारें। उन्होंने किसानों
की आमदनी बढाने के लिए आगामी वर्षा ऋतु में फलदार बगीचे लगाने व सब्जियों की खेती अपनाने की सलाह दी।
डॉ. रामफूल पूनियां, प्रभारी अधिकारी, कृषि अनुसंधान उपकेन्द्र कुम्हेर ने बाजरा सहित खरीफ फसलों की उन्नत खेती पर व्याख्यान दिया। भारतीय सरसों अनुसंधान
संस्थान, सेवर के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. अरुण कुमार ने सरसों उत्पादन की जानकारी दी। सहायक कृषि अधिकारी हेतराम शर्मा व वीरेन्द्र गुलपाडिया ने विभागीय कृषि
योजनाओं के बारे में बताया। डॉ. नरेश मुद्गल ने पशु प्रबंधन एवं पशुओं की बीमारियों की रोकथाम के उपाय बताये। इस अवसर पर सरपंच शैलेन्द्र कुमार, पूर्व सरपंच
अहमद हुसैन, हरभान सिंह परमार दौरदा सहित बडी संख्या में किसान व महिलाऐं उपस्थित रहे। कृषि विज्ञान केन्द्र कुम्हेर की ममता तंवर ने सभी का आभार व्यक्त
किया।
---00---