मुख्यालय के पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों पर किया जाएगा योगाभ्यास –
12/06/2025 7:46 PM Total Views: 11160

मुख्यालय के पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों पर किया जाएगा योगाभ्यास –
भरतपुर, 12 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के सफल आयोजन हेतु एवं आमजन को योग के प्रति जागरूक करने के लिए तीर्थस्थल एवं पर्यटन स्थलों पर साप्ताहिक योगाभ्यास कार्यक्रम 14 जून शनिवार से शुरू किए जाएंगे।
उपाधीक्षक डॉ. चन्द्र प्रकाश दीक्षित ने बताया कि राजकीय आयुर्वेद एवं योग प्राकृतिक चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध जिला आयुर्वेद चिकित्सालय द्वारा 20 मई से शुरू किए गए तीस दिवसीय काउंट डाउन योगाभ्यास कार्यक्रम की श्रृंखला में मुख्यालय पर स्थित तीर्थस्थल एवं पर्यटन स्थलों पर योगाभ्यास कर आमजन को योग के प्रति जागरूक किया जाएगा। डॉ. दीक्षित ने बताया कि योग प्राकृतिक चिकित्सक डॉ. प्रियंका शर्मा एवं महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र छात्राओं द्वारा 14 जून को राष्ट्रीय घना पक्षी विहार में, 15 जून को किले के अंदर श्री बांके बिहारी मंदिर पर, 16 जून को श्री किशोरी महल पर, 17 जून को श्री गंगा मंदिर, 18 जून बुधवार को श्री गणेश मंदिर, 19 जून को म्यूजियम व नेहरू पार्क में एवं 20 जून को जिला स्तरीय योगाभ्यास स्थल पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के प्रोटोकॉल में शामिल योगों का पूर्वाभ्यास किया जाएगा। प्राचार्य डॉ. यशपाल सिंह ने योगाभ्यास कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों को शामिल होकर उत्साह वर्धन कर योग के प्रति जागरूक बनने की बात कही।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
समाचार पत्र है लोकतंत्र का चौथा स्तंभ और प्राण,
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
राजस्थान बेधड़क न्यूज
बिन समाचार बिन अखबार लोकतंत्र बन जायेगा शक्तिहीन,
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
मुख्यालय के पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों पर किया जाएगा योगाभ्यास –
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129





