विकास कुमार आर्य, सहायक प्रोफेसर, पशुपालन के विश्वविद्यालय से सेवानिवृत होने पर भावभीनी विदाई दी गयी।
30/06/2025 6:22 PM Total Views: 11162

भरतपुर न्यूज़
ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें
Read Our Photo Story
Read Also This:
- कृषि महाविद्यालय भुसावर स्टाफ द्वारा 30 जून 2025 सोमवार को डॉ. विकास कुमार आर्य, सहायक प्रोफेसर, पशुपालन के विश्वविद्यालय से सेवानिवृत होने पर भावभीनी विदाई दी गयी। महाविद्यालय के डीन डॉ. उदय भान सिंह ने कहा कि डॉ. विकास कुमार आर्य ने पशुपालन, बकरी पालन एवं मुर्गीपालन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया, जिससे किसानों की आमदनी में इजाफा हुआ। डॉ. विकास कुमार आर्य ने श्री कर्ण नरेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर की विभिन्न इकाइयों में काम करते हुए राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय जनरलों में 7 शोध पत्र, 100 से अधिक पॉपूलर आर्टीकल तथा 100 से अधिक व्याख्यान दिये। डॉ. राहुल कुमार ने कहा कि डॉ. विकास कुमार आर्य व्यवहार कुशल, विनम्र, संघर्षशील और परिश्रमी व्यक्ति हैं। डॉ. विकास कुमार आर्य ने कहा कि हमें ईमानदारी एवं सत्यनिष्ठा से देशहित मे कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर डॉ. सुभाष चन्द्र यादव वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष कृषि विज्ञान केन्द्र, नौगांवा, अलवर, डॉ. मोहित कुमार, डॉ. शंकरलाल यादव, डॉ. भानुप्रिया पंकज, डॉ. हंसराम माली, डॉ. पूनम सहित समस्त महाविद्यालय स्टाफ उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन गीता गवारिया व राजेन्द्र सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया ।

वाइट डाॅ. उदय भान सिंह डीन कृषि कॉलेज भुसावर
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
समाचार पत्र है लोकतंत्र का चौथा स्तंभ और प्राण,
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
राजस्थान बेधड़क न्यूज
बिन समाचार बिन अखबार लोकतंत्र बन जायेगा शक्तिहीन,
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
विकास कुमार आर्य, सहायक प्रोफेसर, पशुपालन के विश्वविद्यालय से सेवानिवृत होने पर भावभीनी विदाई दी गयी।
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129









