बीडीए अधिकारियों ने देखी पुरानी अनाज मंडी एवं प्रस्तावित मंडी स्थल का जायजा लिया
04/07/2025 10:02 PM Total Views: 11200

बीडीए अधिकारियों ने देखी पुरानी अनाज मंडी एवं प्रस्तावित मंडी स्थल का जायजा लिया
ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें
प्रस्तावित अनाज मंडी स्थल की भूमि अव्याप्ति की कार्यवाही जल्दी शुरू करे-आयुक्त
Read Our Photo Storyयहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करेंRead Also This:
भरतपुर, 4 जुलाई। बीडीए आयुक्त कनिष्क कटारिया, आयुक्त ने वर्तमान अनाज मण्डी कुम्हेर रोड एवं प्रस्तावित अनाज मण्डी ग्राम चक भांडोर का मौका निरीक्षण किया गया।
इस दौरान सचिव नीलिमा तक्षक, तहसीलदार विकास प्राधिकरण भरतपुर, उप नगर नियोजक विकास प्राधिकरण भरतपुर व सचिव कृषि उपज मण्डी समिति भरतपुर भी साथ रहे।
बीडीए आयुक्त ने नवीन प्रस्तावित अनाज मण्डी के 35.93 हेक्टेयर के भूमि अवाप्ति के कार्य को शीघ्र शुरू किये जाने व भरतपुर की अनाज एवं सरसो मण्डी को शहर से बाहर स्थानान्तरण किये जाने हेतु जल्द से जल्द कार्यवाही किये जाने हेतु सम्बधित अधिकारियो को निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि नवीन स्थान पर मंडी विकसित होने से पुराने अनाज मंडी में पानी भराव के कारण व्यापारियों एवं किसानों को आने वाली समस्या से निजात मिलेगी। नवीन स्थान पर बड़े क्षेत्रफल में शिव व्यवस्थित आधुनिक मंडी का विकास हो सकेगा। उन्होंने बताया कि इससे व्यापारियों के साथ जिले भर से आने वाले किसानों को भी अपनी जींस विक्रय के समय परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
बीडीए अधिकारियों ने देखी पुरानी अनाज मंडी एवं प्रस्तावित मंडी स्थल का जायजा लिया
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129











