तेरे मेरे सपने विवाह पूर्व संवाद केन्द्र का हुआ उद्घाटन
04/07/202510:07 PMTotal Views: 11174
तेरे मेरे सपने विवाह पूर्व संवाद केन्द्र का हुआ उद्घाटन
भरतपुर, 4 जुलाई। पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केन्द्र के माध्यम से शुक्रवार को अतिरिक्त कलक्टर प्रशासन घनश्याम शर्मा द्वारा आगरा रोड सोलंकी हॉस्पीटल के सामने तेरे मेरे सपने विवाह पूर्व संवाद केन्द्र का उद्घाटन किया गया।
अतिरिक्त कलक्टर ने कहा कि अगर विवाह से पहले ही लोगों को संवाद, मानसिक स्वास्थ्य और जिम्मेदारियों को लेकर मार्गदर्शन मिल जाऐ तो विवाह के बाद की समस्याओं, घरेलू हिंसा और तलाक जैसी स्थितियों को कम किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य मजबूत रिश्तों को बढ़ावा देना, लोगों को सशक्त बनाना और परिवारों को मजबूत बनाना है। उन्होंने बताया कि केन्द्र पर विवाह पूर्व युवक-युवतियों को समझ और भावनात्मक शिक्षा प्रदान की जाती है। केंद्र पर प्रदान की जाने वाली सुविधाओं में विवाह पूर्व परामर्श, इंटरैक्टिव गतिविधियाँ, सोशल मीडिया के माध्यम से जागरुकता कार्यक्रम हैं।
उप निदेशक महिला अधिकारिता राजेश कुमार ने बताया कि समाज में तेजी से बदलती पारिवारिक व्यवस्थाओं व विवाह की अपेक्षाओं के बीच यह आवश्यक हो गया है। उन्होंने बताया कि युवा विवाह से पहले संवाद और समझदारी के जरूरी कौशल सीखें ताकि वे सम्मानपूर्ण एवं स्थायी रिश्ते बना सकें। पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केन्द्र की केन्द्र प्रबंधक श्रीमती नीरज कुंतल, सखी वन स्टाप सेन्टर के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।
ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते सबसे लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर ,आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे मेंहमारा यह नएवस पोर्टल सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिकतकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ मैंप्रधान संपादक कुमार दीपकऔर मेरे सहयोगी अब24x7 आप तक पूरे देश विदेश की खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
तेरे मेरे सपने विवाह पूर्व संवाद केन्द्र का हुआ उद्घाटन
राजस्थान बेधड़क न्यूज से ब्रेकिंग न्यूज़:
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
तेरे मेरे सपने विवाह पूर्व संवाद केन्द्र का हुआ उद्घाटन
भरतपुर, 4 जुलाई। पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केन्द्र के माध्यम से शुक्रवार को अतिरिक्त कलक्टर प्रशासन घनश्याम शर्मा द्वारा आगरा रोड सोलंकी हॉस्पीटल के
सामने तेरे मेरे सपने विवाह पूर्व संवाद केन्द्र का उद्घाटन किया गया।
अतिरिक्त कलक्टर ने कहा कि अगर विवाह से पहले ही लोगों को संवाद, मानसिक स्वास्थ्य और जिम्मेदारियों को लेकर मार्गदर्शन मिल जाऐ तो विवाह के बाद की समस्याओं,
घरेलू हिंसा और तलाक जैसी स्थितियों को कम किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य मजबूत रिश्तों को बढ़ावा देना, लोगों को सशक्त बनाना और
परिवारों को मजबूत बनाना है। उन्होंने बताया कि केन्द्र पर विवाह पूर्व युवक-युवतियों को समझ और भावनात्मक शिक्षा प्रदान की जाती है। केंद्र पर प्रदान की
जाने वाली सुविधाओं में विवाह पूर्व परामर्श, इंटरैक्टिव गतिविधियाँ, सोशल मीडिया के माध्यम से जागरुकता कार्यक्रम हैं।
उप निदेशक महिला अधिकारिता राजेश कुमार ने बताया कि समाज में तेजी से बदलती पारिवारिक व्यवस्थाओं व विवाह की अपेक्षाओं के बीच यह आवश्यक हो गया है। उन्होंने
बताया कि युवा विवाह से पहले संवाद और समझदारी के जरूरी कौशल सीखें ताकि वे सम्मानपूर्ण एवं स्थायी रिश्ते बना सकें। पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केन्द्र
की केन्द्र प्रबंधक श्रीमती नीरज कुंतल, सखी वन स्टाप सेन्टर के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।