भरतपुर रेंज साइबर टीम ने ₹400 करोड़ से अधिक की साइबर ठगी करने वाले गैंग के मुख्य सरगना रोहित दुबे को मिर्जापुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने ऑनलाइन गेमिंग और फर्जी निवेश के नाम पर देशभर के हजारों लोगों से ठगी की थी। इससे पहले इस गैंग के छह अन्य सदस्य भी पकड़े जा चुके हैं।
आईजी भरतपुर राहुल प्रकाश ने बताया कि 6 मार्च 2025 को धौलपुर साइबर थाने में हरीसिंह नामक पीड़ित ने फिनो पेमेंट बैंक के खाते से साइबर फ्रॉड की शिकायत 1930 हेल्पलाइन पर दर्ज करवाई थी। जब इस खाते की जांच हुई तो सामने आया कि अकेले इसी बैंक खाते के खिलाफ 4000 से अधिक शिकायतें दर्ज हैं।
जांच में सामने आया कि रोहित दुबे और शशिकांत ने मिलकर एक कंपनी बनाई थी, जिसका मुख्यालय बेंगलुरु में है। इसी कंपनी के ज़रिए आरोपी अनूप श्रीवास्तव (ऑनबोर्डिंग), रोहित शर्मा (टेक्निकल), और अन्य सदस्य मिलकर फर्जी मर्चेंट्स के ज़रिए लोगों को ऑनलाइन गेम और इन्वेस्टमेंट का झांसा देकर लूटते थे।
पूछताछ में आरोपी रोहित ने बताया कि उसने सबूत मिटाने के लिए अपना मोबाइल और लैपटॉप नदी में फेंक दिया है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस अब इस रैकेट के सभी नेटवर्क को ट्रेस कर रही है।
📣 आईजी राहुल प्रकाश ने कहा:
“यह अब तक की सबसे बड़ी साइबर ठगी में से एक है। हम मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं और जल्द ही पूरे नेटवर्क को बेनकाब करेंगे।”
ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते सबसे लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर ,आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे मेंहमारा यह नएवस पोर्टल सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिकतकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ मैंप्रधान संपादक कुमार दीपकऔर मेरे सहयोगी अब24x7 आप तक पूरे देश विदेश की खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
ऑनलाइन गेम के नाम पर ₹400 करोड़ की साइबर ठगी — मास्टरमाइंड रोहित दुबे गिरफ्तार
राजस्थान बेधड़क न्यूज से ब्रेकिंग न्यूज़:
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
🔴 भरतपुर न्यूज़ 🔴
ऑनलाइन गेम के नाम पर ₹400 करोड़ की साइबर ठगी — मास्टरमाइंड रोहित दुबे गिरफ्तार
भरतपुर रेंज साइबर टीम ने ₹400 करोड़ से अधिक की साइबर ठगी करने वाले गैंग के मुख्य सरगना रोहित दुबे को मिर्जापुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने ऑनलाइन
गेमिंग और फर्जी निवेश के नाम पर देशभर के हजारों लोगों से ठगी की थी। इससे पहले इस गैंग के छह अन्य सदस्य भी पकड़े जा चुके हैं।
आईजी भरतपुर राहुल प्रकाश ने बताया कि 6 मार्च 2025 को धौलपुर साइबर थाने में हरीसिंह नामक पीड़ित ने फिनो पेमेंट बैंक के खाते से साइबर फ्रॉड की शिकायत 1930
हेल्पलाइन पर दर्ज करवाई थी। जब इस खाते की जांच हुई तो सामने आया कि अकेले इसी बैंक खाते के खिलाफ 4000 से अधिक शिकायतें दर्ज हैं।
जांच में सामने आया कि रोहित दुबे और शशिकांत ने मिलकर एक कंपनी बनाई थी, जिसका मुख्यालय बेंगलुरु में है। इसी कंपनी के ज़रिए आरोपी अनूप श्रीवास्तव
(ऑनबोर्डिंग), रोहित शर्मा (टेक्निकल), और अन्य सदस्य मिलकर फर्जी मर्चेंट्स के ज़रिए लोगों को ऑनलाइन गेम और इन्वेस्टमेंट का झांसा देकर लूटते थे।
पूछताछ में आरोपी रोहित ने बताया कि उसने सबूत मिटाने के लिए अपना मोबाइल और लैपटॉप नदी में फेंक दिया है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस अब इस रैकेट के सभी
नेटवर्क को ट्रेस कर रही है।
📣 आईजी राहुल प्रकाश ने कहा:
[video width="1280" height="720" mp4="http://rajasthanbedhadaknews.com/wp-content/uploads/2025/07/VID-20250715-WA0094.mp4"][/video]
"यह अब तक की सबसे बड़ी साइबर ठगी में से एक है। हम मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं और जल्द ही पूरे नेटवर्क को बेनकाब करेंगे।"