डॉ रामकिशोर मीना ने कृषि महाविद्यालय कुम्हेर के डीन का कार्यभार सँभाला
18/07/20259:32 AMTotal Views: 11040
डॉ रामकिशोर मीना ने कृषि महाविद्यालय कुम्हेर के डीन का कार्यभार सँभाला
भरतपुर,श्री कर्ण नरेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर के आदेशानुसार डॉ. रामकिशोर मीना, प्रोफेसर, कीट विज्ञान ने कृषि महाविद्यालय कुम्हेर के डीन का कार्यभार 14 जुलाई को सँभाला।
इस अवसर पर कृषि महाविद्यालय के सभी कर्मचारियों ने डॉ. राम किशोर मीना का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया तथा ग्राम बैलरा कलां के गणमान्य नागरिक रामवीर, सतवीर तथा भरत सिंह ने स्वागत किया तथा वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष के. वी. के डॉ. नवाव सिंह, एवं कृषि अनुसंधान उपकेन्द्र प्रभारी अधिकारी डॉ. राम फूल पूनिया ने भी डॉ. राम किशोर मीना का गर्मजोशी से स्वागत किया। डॉ. राम किशोर मीना ने कृषि महाविद्यालय का भ्रमण किया तथा छात्रों का मार्गदर्शन किया। इसके बाद डॉ. राम किशोर मीना ने कृषि महाविद्यालय कुम्हेर के सभी कर्मचारियों की बैठक बुलाई गई तथा महाविद्यालय में चल रही गतिविधियों की जानकारी ली और कार्यों को अधिक सुचारू रूप से चलाने के लिए आवश्यक दिशानिर्देश दिये। डॉ. राम किशोर मीना ने कहा कि कृषि महाविद्यालय की प्रगति के लिए सभी को सकारात्मक सोच के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। बैठक में कृषि महाविद्यालय की प्रगति के लिए आगे के विकास कार्यों की भी जानकारी दी तथा सबसे पहले पौधा रोपण कार्यक्रम को जुलाई माह में पूरा करने के दिशानिर्देश दिए। कृषि महाविद्यालय कुम्हेर में डॉ. बी. एल. नागा ने सहायक प्रोफेसर, कीट विज्ञान के रूप में भी कार्यभार सँभाला तथा उनका भी सभी स्टाफ के कर्मचारियों ने स्वागत किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी स्टाफ उपस्थित रहे।
ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते सबसे लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर ,आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे मेंहमारा यह नएवस पोर्टल सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिकतकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ मैंप्रधान संपादक कुमार दीपकऔर मेरे सहयोगी अब24x7 आप तक पूरे देश विदेश की खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
डॉ रामकिशोर मीना ने कृषि महाविद्यालय कुम्हेर के डीन का कार्यभार सँभाला
राजस्थान बेधड़क न्यूज से ब्रेकिंग न्यूज़:
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
डॉ रामकिशोर मीना ने कृषि महाविद्यालय कुम्हेर के डीन का कार्यभार सँभाला
भरतपुर,श्री कर्ण नरेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर के आदेशानुसार डॉ. रामकिशोर मीना, प्रोफेसर, कीट विज्ञान ने कृषि महाविद्यालय कुम्हेर के डीन का
कार्यभार 14 जुलाई को सँभाला।
इस अवसर पर कृषि महाविद्यालय के सभी कर्मचारियों ने डॉ. राम किशोर मीना का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया तथा ग्राम बैलरा कलां के गणमान्य नागरिक रामवीर, सतवीर
तथा भरत सिंह ने स्वागत किया तथा वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष के. वी. के डॉ. नवाव सिंह, एवं कृषि अनुसंधान उपकेन्द्र प्रभारी अधिकारी डॉ. राम फूल पूनिया ने भी
डॉ. राम किशोर मीना का गर्मजोशी से स्वागत किया। डॉ. राम किशोर मीना ने कृषि महाविद्यालय का भ्रमण किया तथा छात्रों का मार्गदर्शन किया। इसके बाद डॉ. राम किशोर
मीना ने कृषि महाविद्यालय कुम्हेर के सभी कर्मचारियों की बैठक बुलाई गई तथा महाविद्यालय में चल रही गतिविधियों की जानकारी ली और कार्यों को अधिक सुचारू रूप
से चलाने के लिए आवश्यक दिशानिर्देश दिये। डॉ. राम किशोर मीना ने कहा कि कृषि महाविद्यालय की प्रगति के लिए सभी को सकारात्मक सोच के साथ कार्य करने की
आवश्यकता है। बैठक में कृषि महाविद्यालय की प्रगति के लिए आगे के विकास कार्यों की भी जानकारी दी तथा सबसे पहले पौधा रोपण कार्यक्रम को जुलाई माह में पूरा
करने के दिशानिर्देश दिए। कृषि महाविद्यालय कुम्हेर में डॉ. बी. एल. नागा ने सहायक प्रोफेसर, कीट विज्ञान के रूप में भी कार्यभार सँभाला तथा उनका भी सभी स्टाफ
के कर्मचारियों ने स्वागत किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी स्टाफ उपस्थित रहे।