मौसमी बीमारियों पर नियंत्रण के सतत प्रयास चिकित्सा विभाग द्वारा एंटीलार्वा एवं जन जागरूकता गतिविधियां हेतु टीमे की गठित, स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर करेंगे सर्वे एएनएम प्रशिक्षण केन्द्र की छात्राओं को डोमेस्टिक ब्रीडिंग चौकअप का दिया प्रशिक्षण
22/07/2025 9:43 PM Total Views: 14816

मौसमी बीमारियों पर नियंत्रण के सतत प्रयास
चिकित्सा विभाग द्वारा एंटीलार्वा एवं जन जागरूकता गतिविधियां हेतु टीमे की गठित, स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर करेंगे सर्वे
ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें
एएनएम प्रशिक्षण केन्द्र की छात्राओं को डोमेस्टिक ब्रीडिंग चौकअप का दिया प्रशिक्षण
Read Also This:

भरतपुर, 22 जुलाई। भवन सभागार में एनवीबीडीसीपी कार्यक्रम के अंर्तगत उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. असित श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जिले के एएनएम प्रशिक्षण केन्द्र की छात्राओं को डोमेस्टिक ब्रीडिंग चौकअप का प्रशिक्षण दिया गया।
उन्होेंने बताया कि वर्तमान में बरसात का मौसम होने के कारण जगह-जगह पानी भरा होने के कारण मच्छरों की ब्रीडिंग होने की सम्भावना देखते हुए एएनएम प्रशिक्षण केन्द्र की छात्राओं को शहरी क्षेत्र में टीमों के साथ लगाकर घर-घर सर्वे एवं डोमेस्टिक ब्रीडिंग चौकअप करने हेतु लगाया जाएगा। जिससे मलेरिया, डेगू तथा चिकनगुनिया रोग फैलने से बचाव किया जा सकेगा एवं आमजन को मच्छर जनित बीमारियों से बचाव किया जा सके।
धनीराम एपिडेमियोलॉजिस्ट ने विद्यार्थियों को जानकारी देते हुए बताया कि इस समय मच्छरों के पनपने का समय है अतः हम सोर्स रिडेक्शन की पहचान कर मच्छरों को पनपने से रोक सकते हैं साथ ही बचाव कर मौसमी बीमारियों से बच सकते हैं। इसके लिए आमजन को जागरूक एवं सतर्क रहने की आवश्यकता है वह स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताये गए नियमों का पालन कर बीमारियों से बच सकता है साथ ही अपने आस-पास गंदगी ना फैलाए, पानी इकट्ठा ना होने व अपने घर के कूलर, ट्रे, पानी की टंकी की सप्ताह में एक दिन सफाई अवश्य करें।
यह कार्य करेंगी टीमें
छात्राओं को डोमेस्टिक ब्रीडिंग चौकअप का प्रशिक्षण संजय प्रभाकर डीपीसी द्वारा विस्तृत रूप से दिया गया । प्रशिक्षण के दौरान उन्होने बताया कि जिले की शहरी क्षेत्र की एएनएम, आशा तथा नर्सिंग छात्राओं की टीमें गठित कर घर -घर सर्वे करवाया जावेगा तथा राज्य सरकार द्वारा जारी मरूधर एप पर पानी से भरे बर्तनों आदि की फोटो खींचकर अपलोड की जावेगी। सर्वे के दौरान प्रत्येक घर के बाहर, अन्दर एवं छतों पर पानी से भरे बर्तनों, टंकी, टांका, कवाडा की जांच की जावेगी। यदि जांच के दौरान बर्तनों में मच्छरों के लार्वा पाये जाते है तो स्वास्थ्य टीमों द्वारा घर के मुखिया तथा सभी सदस्यों को मच्छरों के लार्वा के संबंध में तथा इन से होने वाली बीमारियॉ जैसे मलेरिया, डेगू एवं चिकनगुनिया आदि से बचाव के संबंध में जानकारी दी जावेगी। प्रत्येक सप्ताह में एक दिन सूखा दिवस मनाये जाने हेतु अवगत कराया जावेगा। आमजन को प्रत्येक सप्ताह में रविवार के दिन तथा सभी कार्यालयों में (सरकारी एवं निजी ) प्रत्येक सप्ताह सोमवार को सूखा दिवस मनाया जावेगा। जिसके अपने घर एवं कार्यालय में पानी से भरे बर्तनों को जांच करेगें तथा बर्तन में लार्वा पाये जाने पर पानी को फेंक कर तथा बर्तन को रगडकर व सूखा कर पुनः पानी भरेंगे।
गठित की गई हैं टीमें
डिप्टी सीएमएचओ ने बताया कि शहरी क्षेत्र में प्रत्येक वार्डवाइज टीमें गठित की गई हैं जिसमें एएनएम, आशा सहयोगिनी एवं एएनएम प्रशिक्षण केन्द्र की छात्राओं को लगाया गया है। तथा संबंधित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं जनता क्लिनिक के चिकित्सा अधिकारी प्रभारी एवं हैल्थ सुपरवाईजर फील्ड में जाकर टीमों का सहयोगात्मक सुपरविजन एवं मॉनिटरिंग करेंगे। उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भी फील्ड में जाकर मॉनिटरिंग करेंगे। साथ ही नगर निगम के स्वास्थ्य निरीक्षक, जमादार एवं सफाई कर्मचारी भी सहयोग प्रदान कर रहे हैं वो भी टीमों के साथ मिलकर सहयोग प्रदान करेंगे।
–
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
मौसमी बीमारियों पर नियंत्रण के सतत प्रयास चिकित्सा विभाग द्वारा एंटीलार्वा एवं जन जागरूकता गतिविधियां हेतु टीमे की गठित, स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर करेंगे सर्वे एएनएम प्रशिक्षण केन्द्र की छात्राओं को डोमेस्टिक ब्रीडिंग चौकअप का दिया प्रशिक्षण
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129









