ग्राम पंचायत बहनेरा में ग्राम उत्थान शिविर का जिला कलक्टर ने किया निरीक्षण
23/01/20268:51 PMTotal Views: 12103
ग्राम पंचायत बहनेरा में ग्राम उत्थान शिविर का जिला कलक्टर ने किया निरीक्षण
भरतपुर, 23 जनवरी। राज्य सरकार के दिशा-निर्देश पर आयोजित ग्रामोत्थान शिविर के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर जिला कलक्टर कमर चौधरी ने गिरदावर सर्किल बहनेरा में शुक्रवार को सेवर के ग्राम पंचायत बहनेरा में ग्राम उत्थान शिविर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर में लगाई गई विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन कर फीड़बैक लिया। उनके द्वारा राज्य सरकार के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्रों का वितरण किया।
जिला कलक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की मंशानुरूप अंतिम व्यक्ति तक सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित कर राहत प्रदान करे। उन्होंने कहा कि ग्रामोत्थान शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को उनकी समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया जाये। उन्होंने कहा ग्रामोत्थान शिविरों की सार्थकता के लिए ग्रामीणों, किसानों, पशुपालकों को कल्याणकारी योजनाओं से आर्थिक संबलता प्रदान करना है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी पात्रजन शिविर से निराश होकर नहीं लौटे।
शिविर में कृषि विभाग द्वारा तारबंदी के 10, पाईपलाईन के 15, फॉर्मपौंड के 15, सोलर पम्प के लिए 2 आवेदन, किसान क्रेडिट कार्ड के 19 आवेदन प्राप्त हुए एवं मुख्यमंत्री मंगला पशुयोजना के तहत 262 प्रमाण पत्र, स्वामित्व के 335 कार्ड वितरण किए, पीएम सूर्यघर योजनान्तर्गत 11 लाभार्थियों का पंजीयन किया गया है। शिविर मंे कृषि, उद्यानिकी, कृषि विपणन, सहकारिता, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, पंचायतीराज, जल संसाधन, उद्योग एवं ऊर्जा विभाग के कुल 1665 पात्रजनों को लाभान्वित किया गया। इस मौके पर भरतपुर उपखण्ड अधिकारी भारती गुप्ता, एवं विकास अधिकारी विनयमित्र सहित अन्य अधिकारी व ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते सबसे लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर ,आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे मेंहमारा यह नएवस पोर्टल सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिकतकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ मैंप्रधान संपादक कुमार दीपकऔर मेरे सहयोगी अब24x7 आप तक पूरे देश विदेश की खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
ग्राम पंचायत बहनेरा में ग्राम उत्थान शिविर का जिला कलक्टर ने किया निरीक्षण
राजस्थान बेधड़क न्यूज से ब्रेकिंग न्यूज़:
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
ग्राम पंचायत बहनेरा में ग्राम उत्थान शिविर का जिला कलक्टर ने किया निरीक्षण
भरतपुर, 23 जनवरी। राज्य सरकार के दिशा-निर्देश पर आयोजित ग्रामोत्थान शिविर के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर जिला कलक्टर कमर चौधरी ने गिरदावर सर्किल बहनेरा
में शुक्रवार को सेवर के ग्राम पंचायत बहनेरा में ग्राम उत्थान शिविर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर में लगाई गई विभिन्न विभागों के स्टॉलों का
अवलोकन कर फीड़बैक लिया। उनके द्वारा राज्य सरकार के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्रों का वितरण किया।
जिला कलक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की मंशानुरूप अंतिम व्यक्ति तक सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित कर राहत प्रदान करे। उन्होंने
कहा कि ग्रामोत्थान शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को उनकी समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया जाये। उन्होंने कहा ग्रामोत्थान शिविरों की सार्थकता के लिए
ग्रामीणों, किसानों, पशुपालकों को कल्याणकारी योजनाओं से आर्थिक संबलता प्रदान करना है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी पात्रजन शिविर से
निराश होकर नहीं लौटे।
शिविर में कृषि विभाग द्वारा तारबंदी के 10, पाईपलाईन के 15, फॉर्मपौंड के 15, सोलर पम्प के लिए 2 आवेदन, किसान क्रेडिट कार्ड के 19 आवेदन प्राप्त हुए एवं मुख्यमंत्री
मंगला पशुयोजना के तहत 262 प्रमाण पत्र, स्वामित्व के 335 कार्ड वितरण किए, पीएम सूर्यघर योजनान्तर्गत 11 लाभार्थियों का पंजीयन किया गया है। शिविर मंे कृषि,
उद्यानिकी, कृषि विपणन, सहकारिता, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, पंचायतीराज, जल संसाधन, उद्योग एवं ऊर्जा विभाग के कुल 1665 पात्रजनों को
लाभान्वित किया गया। इस मौके पर भरतपुर उपखण्ड अधिकारी भारती गुप्ता, एवं विकास अधिकारी विनयमित्र सहित अन्य अधिकारी व ग्रामीणजन उपस्थित रहे।