राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष स्मरणोत्सव पर हुआ सामूहिक गायन*
23/01/20268:59 PMTotal Views: 12101
*राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष स्मरणोत्सव पर हुआ सामूहिक गायन*
भरतपुर, 23 जनवरी। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर संभागीय आयुक्त नलिनी कठोतिया और जिला कलक्टर कमर चौधरी के सानिध्य में शुक्रवार को संभागीय आयुक्त कार्यालय एवं कलेक्ट्रेट परिसर में भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिला मुख्यालय पर कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का भावपूर्ण गायन किया।
कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत वातावरण देखने को मिला। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक स्वर में वंदे मातरम का गायन कर राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा एवं सम्मान व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला कलक्टर कमर चौधरी ने कहा कि वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं, बल्कि यह स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरणा और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने के साथ-साथ नई पीढ़ी को राष्ट्र के गौरवशाली इतिहास से जोड़ने का अवसर मिलता है।
कार्यक्रम में जिला प्रशासन से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे, जिनमें अतिरिक्त संभागीय आयुक्त नीलमा तक्षक, अतिरिक्त कलक्टर प्रशासन घनश्याम शर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट राहुल सैनी, प्रशिक्षु आईएएस भानु शर्मा, राजस्व अपील अधिकारी रिछपालसिंह बुरड़क, डीआईजी स्टाम्प मुनिदेव यादव, एसीईओ रेखा रानी, भरतपुर उपखंड अधिकारी भारती गुप्ता सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।
इसी क्रम में जिले के विभिन्न विभागों एवं कार्यालयों में भी राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के सामूहिक गायन का आयोजन किया गया। पर्यटन विभाग, जल संसाधन विभाग, डेयरी विभाग, रोजगार विभाग, सहकारिता विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग सहित समस्त उपखंड कार्यालयों, पंचायत कार्यालयों एवं अन्य राजकीय संस्थानों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। जिलेभर में आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से वंदे मातरम के ऐतिहासिक महत्व को स्मरण करते हुए राष्ट्रप्रेम, एकता और अखंडता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम ने जनमानस में देशभक्ति की भावना को और अधिक सशक्त किया।
—00—
ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते सबसे लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर ,आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे मेंहमारा यह नएवस पोर्टल सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिकतकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ मैंप्रधान संपादक कुमार दीपकऔर मेरे सहयोगी अब24x7 आप तक पूरे देश विदेश की खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष स्मरणोत्सव पर हुआ सामूहिक गायन*
राजस्थान बेधड़क न्यूज से ब्रेकिंग न्यूज़:
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
*राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष स्मरणोत्सव पर हुआ सामूहिक गायन*
भरतपुर, 23 जनवरी। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर संभागीय आयुक्त नलिनी कठोतिया और जिला कलक्टर कमर चौधरी के सानिध्य में शुक्रवार
को संभागीय आयुक्त कार्यालय एवं कलेक्ट्रेट परिसर में भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिला मुख्यालय पर कार्यरत अधिकारियों एवं
कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का भावपूर्ण गायन किया।
कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत वातावरण देखने को मिला। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक स्वर में वंदे मातरम का गायन कर
राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा एवं सम्मान व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला कलक्टर कमर चौधरी ने कहा कि वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं, बल्कि यह स्वतंत्रता संग्राम
की प्रेरणा और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने के साथ-साथ नई पीढ़ी को राष्ट्र के गौरवशाली
इतिहास से जोड़ने का अवसर मिलता है।
कार्यक्रम में जिला प्रशासन से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे, जिनमें अतिरिक्त संभागीय आयुक्त नीलमा तक्षक, अतिरिक्त कलक्टर प्रशासन घनश्याम शर्मा,
सिटी मजिस्ट्रेट राहुल सैनी, प्रशिक्षु आईएएस भानु शर्मा, राजस्व अपील अधिकारी रिछपालसिंह बुरड़क, डीआईजी स्टाम्प मुनिदेव यादव, एसीईओ रेखा रानी, भरतपुर
उपखंड अधिकारी भारती गुप्ता सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।
इसी क्रम में जिले के विभिन्न विभागों एवं कार्यालयों में भी राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के सामूहिक गायन का आयोजन किया गया। पर्यटन विभाग, जल संसाधन विभाग,
डेयरी विभाग, रोजगार विभाग, सहकारिता विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग सहित समस्त उपखंड कार्यालयों, पंचायत कार्यालयों एवं अन्य राजकीय संस्थानों में
अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। जिलेभर में आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से वंदे मातरम के ऐतिहासिक महत्व को स्मरण करते
हुए राष्ट्रप्रेम, एकता और अखंडता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम ने जनमानस में देशभक्ति की भावना को और अधिक सशक्त किया।
---00---