293वें भरतपुर स्थापना महोत्सव का गुरुवार को भव्य समापन हुआ। समापन दिवस पर नगर निगम द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों पर रंगोली सजावट कर स्वच्छता, एकता और सांस्कृतिक गौरव का संदेश दिया गया। स्थापना महोत्सव के अंतिम दिन आयोजित स्वाभिमान मार्च हीरादास सर्किल से प्रारंभ होकर लक्ष्मण मंदिर, राजकीय संग्रहालय एवं मल्टी परपज स्कूल होते हुए महाराजा सूरजमल स्मारक यातायात चौराहे पर संपन्न हुआ।
रैली में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, स्काउट-गाइड, रोवर्स-रेंजर्स, विद्यार्थियों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महाराजा सूरजमल स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहर की गौरवशाली परंपरा को नमन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में राष्ट्रभावना और कर्तव्यनिष्ठा का संचार करते हैं। उन्होंने भरतपुर के इतिहास, त्याग और स्वाभिमान की परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
डॉ. चतुर्वेदी ने भजनलाल शर्मा सरकार की जनहितैषी बजट नीतियों और “राइजिंग राजस्थान” पहल की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
समारोह में जिला कलक्टर, प्रशासनिक अधिकारी, लोहागढ़ विकास परिषद के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।
ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते सबसे लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर ,आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे मेंहमारा यह नएवस पोर्टल सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिकतकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ मैंप्रधान संपादक कुमार दीपकऔर मेरे सहयोगी अब24x7 आप तक पूरे देश विदेश की खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
भरतपुर स्थापना महोत्सव का भव्य समापन, स्वाभिमान मार्च से गूंजा शहर
राजस्थान बेधड़क न्यूज से ब्रेकिंग न्यूज़:
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
भरतपुर स्थापना महोत्सव का भव्य समापन, स्वाभिमान मार्च से गूंजा शहर
293वें भरतपुर स्थापना महोत्सव का गुरुवार को भव्य समापन हुआ। समापन दिवस पर नगर निगम द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों पर रंगोली सजावट कर स्वच्छता, एकता और
सांस्कृतिक गौरव का संदेश दिया गया। स्थापना महोत्सव के अंतिम दिन आयोजित स्वाभिमान मार्च हीरादास सर्किल से प्रारंभ होकर लक्ष्मण मंदिर, राजकीय
संग्रहालय एवं मल्टी परपज स्कूल होते हुए महाराजा सूरजमल स्मारक यातायात चौराहे पर संपन्न हुआ।
रैली में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, स्काउट-गाइड, रोवर्स-रेंजर्स, विद्यार्थियों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महाराजा सूरजमल स्मारक पर
पुष्पांजलि अर्पित कर शहर की गौरवशाली परंपरा को नमन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में राष्ट्रभावना और कर्तव्यनिष्ठा का संचार करते हैं। उन्होंने भरतपुर के
इतिहास, त्याग और स्वाभिमान की परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
डॉ. चतुर्वेदी ने भजनलाल शर्मा सरकार की जनहितैषी बजट नीतियों और “राइजिंग राजस्थान” पहल की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा
है।
समारोह में जिला कलक्टर, प्रशासनिक अधिकारी, लोहागढ़ विकास परिषद के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।