जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन के सम्बन्ध में प्रशिक्षण आयोजित
12/06/20256:51 AMTotal Views: 24139
जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन के सम्बन्ध में प्रशिक्षण आयोजित
भरतपुर, 11 जून। पंचायत समिति सभागार सेवर में सिविल रजिस्ट्रेशन प्रणाली अंतर्गत जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन के सम्बन्ध में एक दिवसीय खण्ड स्तर का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
जिला रजिस्ट्रार एवं संयुक्त निदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग रामप्रकाश ने जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन से संबंधित अधिनियम, नियम, निर्देशों एवं जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रीकरण संशोधन अधिनियम 2025 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण में जीवनांक कार्य में आने वाले समस्याओं पर चर्चा-परिचर्चा की गई। कार्यवाहक ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी भूपेश कुमार द्वारा जीवनांक कार्य की महत्ता पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर सहायक निदेशक कल्याण सहाय मीणा, अतिरिक्त विकास अधिकारी विजय पाल, संगणक महताब सिंह गुर्जर सहित पंचायत समिति सेवर के समस्त रजिस्ट्रार (ग्राम विकास अधिकारी) तथा समस्त उपरजिस्ट्रार (प्रभारी अधिकारी सीएचसी / पीएचसी) द्वारा प्रशिक्षण में भाग लिया गया।
ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते सबसे लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर ,आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे मेंहमारा यह नएवस पोर्टल सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिकतकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ मैंप्रधान संपादक कुमार दीपकऔर मेरे सहयोगी अब24x7 आप तक पूरे देश विदेश की खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन के सम्बन्ध में प्रशिक्षण आयोजित
राजस्थान बेधड़क न्यूज से ब्रेकिंग न्यूज़:
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन के सम्बन्ध में प्रशिक्षण आयोजित
भरतपुर, 11 जून। पंचायत समिति सभागार सेवर में सिविल रजिस्ट्रेशन प्रणाली अंतर्गत जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन के सम्बन्ध में एक दिवसीय खण्ड स्तर का
प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
जिला रजिस्ट्रार एवं संयुक्त निदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग रामप्रकाश ने जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन से संबंधित अधिनियम, नियम, निर्देशों एवं
जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रीकरण संशोधन अधिनियम 2025 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण में जीवनांक कार्य में आने वाले समस्याओं पर चर्चा-परिचर्चा की
गई। कार्यवाहक ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी भूपेश कुमार द्वारा जीवनांक कार्य की महत्ता पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर सहायक निदेशक कल्याण सहाय मीणा,
अतिरिक्त विकास अधिकारी विजय पाल, संगणक महताब सिंह गुर्जर सहित पंचायत समिति सेवर के समस्त रजिस्ट्रार (ग्राम विकास अधिकारी) तथा समस्त उपरजिस्ट्रार
(प्रभारी अधिकारी सीएचसी / पीएचसी) द्वारा प्रशिक्षण में भाग लिया गया।