पूर्व जिला परिषद सदस्य ने दिव्यांग को खिलाया हाथ से भोजन
27/07/2026 8:47 PM Total Views: 23826

पूर्व जिला परिषद सदस्य ने दिव्यांग को खिलाया हाथ से भोजन
हलैना (विष्णु मित्तल)आस्था से भरपूर बृज अंचल के देवता श्री गिरिराज धरण की ओर जैसे-जैसे गुरू पूर्णिमा पर्व निकट आ रहा है,वैसे-वैसे जयपुर नेशनल हाइवे सहित अन्य सडक मार्ग सहित श्री गिर्राज जी परिक्रमा में परिक्रमार्थियों का रेला बढ रा है। सबसे ज्यादा भक्ति भाव कस्वा हलैना,भुसावर,नदबई,खेरलीगंज,उच्चैन,वैर, महवा आदि सहित हलैना से पूंछरी का लोठा वाया नदबई-कुम्हेर,सेत,महवा से गोर्वधन वाया खेरलीगंज,नगर,डीग,उच्चैन से गोर्वधन वाया भरतपुर,सोंख आदि मार्गो के सभी गांवा पर भण्डारे लगे हुए और चिकित्सा,जलपान,ठहराव आदि की सुविधाए जारी है। पूंछरी का लोठा पर सन्तोषी माता मन्दिर के सामने राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ.किरोडीलाल मीणा के सानिध्यं में एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य जगदीश मीणा बौराज और उनकी टीम के द्वारा 23 जुलाई से गुरू पूर्णिमा महोत्सव पर्व के उपलक्ष्य में देशी घी का भण्डारा जारी है,जहां पूर्व जिला परिषद सदस्य जगदीश मीणा बौराज ने परिक्रमा लगा रहे एक दिव्यांग को स्वयं के हाथ से भोजन कराया और परिक्रमा मार्ग की स्वच्छता की।
ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
पूर्व जिला परिषद सदस्य ने दिव्यांग को खिलाया हाथ से भोजन
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129









