लैण्डस्केप प्लान की क्रियान्वति के लिए किया ले आउट
07/07/2025 11:14 PM Total Views: 20586

लैण्डस्केप प्लान की क्रियान्वति के लिए किया ले आउट
भरतपुर, 07 जुलाई। कृषि महाविद्यालय भुसावर के सौंदर्यीकरण हेतु 7 जुलाई 2025 सोमवार कोे लैण्डस्केप प्लान की क्रियान्वति के लिए ले आउट किया गया। 
ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें
महाविद्यालय के डीन डॉ. उदय भान सिंह ने बताया कि महाविद्यालय के सामने लॉन तथा रोड के सहारे दोनों तरफ हेज व फूलों की क्यारिया तथा बोतल पाम पौधो के रोड साइड एवेन्यू लगाये जायेंगे। उन्होंने बताया कि छात्रावास सडक पर पिछले वर्ष अशोक व मोलसरी के पौधे लगा दिये गये थे, जिनकी बढवार अच्छी है। इन पौधों के बीच में वौगन विलिया, कनेर व गुडहल लगाये जायेंगे। गुलाब, क्रोटोन, एवलीफा, लेवेण्डर, क्रिशमिश ट्री, रबर प्लांट आदि भी महाविद्यालय की सजावट हेतु लगाये जायेगें। यह कार्य जुलाई माह में पूर्ण कर लिया जायेगा। डॉ. उदय भान सिंह ने कहा कि पौधे लगाने के लिए वर्षा ऋतु सर्वोत्तम है। लैण्ड स्केप टीम में डॉ. शंकर लाल यादव, फार्म मैनेजर रामशंकर मीना और दीपक मीणा शामिल रहे। –
Read Also This:
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
लैण्डस्केप प्लान की क्रियान्वति के लिए किया ले आउट
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129









