जिला कलक्टर कमर चौधरी ने किया अन्नपूर्णा रसोई का किया निरीक्षण   भरतपुर में जिला कलक्टर कमर चौधरी ने अन्नपूर्णा रसोई केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Featured Image

निरीक्षण के दौरान उन्होंने भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई और लाभार्थियों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि रसोई में गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है और नियमित रूप से आने वाले लोगों को गर्म व पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। जिला कलक्टर ने व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने और जरूरतमंदों को समय पर भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अन्नपूर्णा रसोई योजना का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को सस्ता और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना है, जिसे पूरी पारदर्शिता के साथ संचालित किया जा रहा है।