*चम्बल परियोजना में लीकेज मरम्मत के कारण पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी* *18 मार्च को डीग जिलें एवं 19 मार्च को भरतपुर जिले में प्रभावित होगी जलापूर्ति* भरतपुर, 17 मार्च। चम्बल-धौलपुर-भरतपुर पेयजल परियोजना के अन्तर्गत धौलपुर से आने वाली 1300 एमएम व्यास की पीएससीसी पाइपलाइन में ग्राम कुम्हेरी एवं तसीमो के

Featured Image

समीप लीकेज हो जाने के कारण 18 मार्च को पाइपलाइन मरम्मत का कार्य किये जाने से डीग एवं भरतपुर में पेयजल सप्लाई बाधित रहेगी। अधिशाषी अभियन्ता गोखलेश बसवाल ने बताया कि पाईपलाइन मरम्मत कार्य के कारण बुधवार, 18 मार्च को जिला डीग तथा गुरुवार, 19 मार्च को जिला भरतपुर की पेयजल आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी। उन्होंने संबंधित क्षेत्रों के नागरिकों/ ग्रामवासियों से अनुरोध किया है कि आवश्यकतानुसार जल का भण्डारण पूर्व में कर लें एवं विभागीय कार्य में सहयोग प्रदान करें। उन्होंने बताया कि पाईपलाइन मरम्मत कार्य पूर्ण होने के पश्चात् संबंधित क्षेत्रों में जलापूर्ति यथाशीघ्र पुनः सुचारू कर दी जाएगी। ---00---