भरतपुर, 18 मार्च। भरतपुर जिले में वर्तमान में घरेलू गैस सिलेण्डरों का पर्याप्त स्टॉक है, सभी गैस एजेन्सीओं द्वारा बुकिंग प्राथमिकता के आधार पर उपभोक्ताओं को गैस सिलेण्डरों की आपूर्ति की जा रही है। वर्तमान स्टॉक की उपलब्धता एवं नियमित खपत के सन्दर्भ में उपलब्धता संतोषजनक होने के तथ्य को सुनिश्चित किया गया है। बुधवार को रसद विभाग की टीम द्वारा 28 अवैध गैस सिलेण्डर जप्त किये गये।
जिला रसद अधिकारी पवन अग्रवाल ने बताया कि गैस की आपूर्ति सुनिश्चित बनाए रखने हेतु गठित विशेष प्रवर्तन दल द्वारा प्रभावी रूप से निगरानी रखी जा रही है। बुधवार को निठार ईण्डेन गैस एजेन्सी का निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि मंगलवार को जिले में 4752 गैस सिलेण्डरों की आपूर्ति हुई एवं 5289 गैस सिलेण्डरों का उपभोक्ताओ को वितरण किया गया तथा 6095 गैस सिलेण्डरों का स्टॉक बुधवार 18 मार्च को वितरण के लिये गैस एजेन्सीयों पर उपलब्ध है। तेल कम्पनीओ द्वारा भी जिले में गैस सिलेण्डरों की नियमित आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने बताया कि 18 मार्च को भरतपुर नगर निगम क्षेत्र में छापे मारकर कुल 28 सिलेण्डर जप्त किये गये। कृष्णा स्वीट कुम्हेर गेट से 2, रोयल पेंट एवं हार्डवेयर कुम्हेर गेट से 4 एवं नीमदा गेट निवासी राजेन्द्र प्रसाद के घर से 22 सिलेण्डर जब्त किये गये। उन्होंने बताया कि आगे भी घरेलू गैस सिलेण्डरो के अवैध उपयोग को रोकने के लिए कार्यवाही जारी रहेगी। राज्य स्तर पर घरेलू गैस के समस्याओं के सम्बन्ध में राज्य उपभोक्ता हैल्पलाइन न० 14435 एवं जिला स्तर की हैल्पलाइन न० 05644-220320 पर प्राप्त समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है।
—00—
ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते सबसे लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर ,आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे मेंहमारा यह नएवस पोर्टल सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिकतकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ मैंप्रधान संपादक कुमार दीपकऔर मेरे सहयोगी अब24x7 आप तक पूरे देश विदेश की खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
रसद विभाग की टीम ने 28 अवैध गैस सिलेण्डर किये जप्त* *वर्तमान में घरेलू सिलेण्डरों का पर्याप्त भण्डार*
राजस्थान बेधड़क न्यूज से ब्रेकिंग न्यूज़:
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
*रसद विभाग की टीम ने 28 अवैध गैस सिलेण्डर किये जप्त*
*वर्तमान में घरेलू सिलेण्डरों का पर्याप्त भण्डार*
भरतपुर, 18 मार्च। भरतपुर जिले में वर्तमान में घरेलू गैस सिलेण्डरों का पर्याप्त स्टॉक है, सभी गैस एजेन्सीओं द्वारा बुकिंग प्राथमिकता के आधार पर
उपभोक्ताओं को गैस सिलेण्डरों की आपूर्ति की जा रही है। वर्तमान स्टॉक की उपलब्धता एवं नियमित खपत के सन्दर्भ में उपलब्धता संतोषजनक होने के तथ्य को
सुनिश्चित किया गया है। बुधवार को रसद विभाग की टीम द्वारा 28 अवैध गैस सिलेण्डर जप्त किये गये।
जिला रसद अधिकारी पवन अग्रवाल ने बताया कि गैस की आपूर्ति सुनिश्चित बनाए रखने हेतु गठित विशेष प्रवर्तन दल द्वारा प्रभावी रूप से निगरानी रखी जा रही है।
बुधवार को निठार ईण्डेन गैस एजेन्सी का निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि मंगलवार को जिले में 4752 गैस सिलेण्डरों की आपूर्ति हुई एवं 5289 गैस सिलेण्डरों का
उपभोक्ताओ को वितरण किया गया तथा 6095 गैस सिलेण्डरों का स्टॉक बुधवार 18 मार्च को वितरण के लिये गैस एजेन्सीयों पर उपलब्ध है। तेल कम्पनीओ द्वारा भी जिले में
गैस सिलेण्डरों की नियमित आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने बताया कि 18 मार्च को भरतपुर नगर निगम क्षेत्र में छापे मारकर कुल 28 सिलेण्डर जप्त किये गये। कृष्णा
स्वीट कुम्हेर गेट से 2, रोयल पेंट एवं हार्डवेयर कुम्हेर गेट से 4 एवं नीमदा गेट निवासी राजेन्द्र प्रसाद के घर से 22 सिलेण्डर जब्त किये गये। उन्होंने बताया कि
आगे भी घरेलू गैस सिलेण्डरो के अवैध उपयोग को रोकने के लिए कार्यवाही जारी रहेगी। राज्य स्तर पर घरेलू गैस के समस्याओं के सम्बन्ध में राज्य उपभोक्ता
हैल्पलाइन न० 14435 एवं जिला स्तर की हैल्पलाइन न० 05644-220320 पर प्राप्त समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है।
---00---