भरतपुर/ जयपुर, 18 मार्च। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में पारदर्शी, जवाबदेह एवं नागरिक-केंद्रित शासन की दिशा में राजस्थान ने उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। प्रदेश की नागरिक-केंद्रित शासन व्यवस्था के तहत संचालित राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) पर परिवादों का द्रुत गति से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है। इसके परिणामस्वरूप प्रदेश में मार्च 2026 में लोक शिकायतों के निस्तारण में नागरिक संतुष्टि का स्तर ऑल टाइम हाई लेवल 80 प्रतिशत से अधिक हो गया है, जो पूर्व माह के लगभग 69.54 प्रतिशत की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि को दर्शाता है।
राजस्थान सरकार लोक शिकायतों के समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण के लिए पूर्णतरू प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा कई बार स्वयं राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) का निरीक्षण कर परिवादियों से सीधा संवाद स्थापित कर चुके हैं, वे पूर्व में निस्तारित प्रकरणों में दी गई राहत एवं समाधान का नियमित फीडबैक ले रहे हैं तथा उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रकरणों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। पिछले दिनों में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा ने भी राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) का दौरा कर शिकायतकर्ताओं से सीधा संवाद कर फीडबैक लिया है।
*विभागों के प्रभारी सचिव नियमित कर रहे संपर्क हेल्पलाइन (181) का दौरा*
मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने लोक शिकायतों के प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से सभी विभागों के प्रभारी सचिवों को एक परिपत्र जारी कर 4 मार्च से 28 अप्रैल तक राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) पर निर्धारित तिथियों में स्वयं उपस्थित रहकर शिकायतकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। निर्देशों की अनुपालना में सभी विभागों के प्रभारी एसीएस से शासन सचिव स्तर के अधिकारी राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) केन्द्र पर निर्धारित तिथियों में स्वयं उपस्थित रहकर शिकायतकर्ताओं से कॉल पर वार्ता कर फीडबैक ले रहे हैं। इस पहल के माध्यम से प्रकरणों की सुनवाई, तथ्यात्मक समीक्षा तथा त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान में लगातार सकारात्मक बदलाव आ रहा है।
*क्रांतिकारी सुधारों को मिल रही उल्लेखनीय गति*
मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने बताया कि नागरिक-केंद्रित शासन राज्य सरकार की महत्वपूर्ण प्राथमिकता है और राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) ने श्नेक्स्ट जेन जन संपर्कश् के रूप में प्रौद्योगिकी के माध्यम से नागरिकों एवं सरकार के बीच की दूरी को काफी कम कर दिया है। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) में क्रांतिकारी सुधारों को उल्लेखनीय गति प्रदान की जा रही है। सभी विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव से शासन सचिव स्तर के वरिष्ठ अधिकारी प्रतिदिन राजस्थान संपर्क केंद्र का दौरा कर नागरिकों से सीधा संवाद कर रहे हैं। इससे शिकायत निस्तारण की गुणवत्ता में निरंतर सुधार सुनिश्चित किया जा रहा हैं।
*एक दिन में 25,254 प्रकरणों का निस्तारण*
उल्लेखनीय है कि 24 फरवरी, 2026 को राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) पर दैनिक शिकायत निस्तारण का श्ऑल टाइम हाई लेवलश्, 25,254 प्रकरण दर्ज किया गया था। इस दिन दर्ज शिकायतें सिर्फ 11,788 थीं, जिससे स्पष्ट है कि प्रदेश में शिकायत निस्तारण की गुणवत्ता में निरंतर सुधार सुनिश्चित किया जा रहा है। साथ ही, औसत निस्तारण अवधि घटकर 7 दिवस रह गई है, जो शिकायतों के तेजी से हो रहे समाधान को दर्शाता है।
राजस्थान सरकार का यह प्रयास नागरिकों की आवाज को सीधे सरकार तक पहुंचाने तथा उनकी समस्याओं का घर बैठे समाधान उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। प्रदेश के नागरिक राजकीय विभागों से जुड़ी अपनी किसी भी परिवेदना के लिए टोल-फ्री नंबर 181 पर कॉल करें या राजस्थान संपर्क पोर्टल अथवा ऐप का उपयोग कर सकते हैं।
—00—
ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते सबसे लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर ,आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे मेंहमारा यह नएवस पोर्टल सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिकतकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ मैंप्रधान संपादक कुमार दीपकऔर मेरे सहयोगी अब24x7 आप तक पूरे देश विदेश की खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
राजस्थान संपर्क पर नागरिक संतुष्टि स्तर ऑल टाइम हाई लेवल पर* *मार्च 2026 में सिटीजन संतुष्टि स्तर 80 प्रतिशत से अधिक पहुंचा*
राजस्थान बेधड़क न्यूज से ब्रेकिंग न्यूज़:
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
*राजस्थान संपर्क पर नागरिक संतुष्टि स्तर ऑल टाइम हाई लेवल पर*
*मार्च 2026 में सिटीजन संतुष्टि स्तर 80 प्रतिशत से अधिक पहुंचा*
*मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों पर मंत्रीगण एवं एसीएस से शासन सचिव स्तर के अधिकारी संपर्क हेल्पलाइन (181) का कर रहे नियमित दौरा*
भरतपुर/ जयपुर, 18 मार्च। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में पारदर्शी, जवाबदेह एवं नागरिक-केंद्रित शासन की दिशा में राजस्थान ने उल्लेखनीय
प्रगति दर्ज की है। प्रदेश की नागरिक-केंद्रित शासन व्यवस्था के तहत संचालित राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) पर परिवादों का द्रुत गति से गुणवत्तापूर्ण
निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है। इसके परिणामस्वरूप प्रदेश में मार्च 2026 में लोक शिकायतों के निस्तारण में नागरिक संतुष्टि का स्तर ऑल टाइम हाई लेवल 80
प्रतिशत से अधिक हो गया है, जो पूर्व माह के लगभग 69.54 प्रतिशत की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि को दर्शाता है।
राजस्थान सरकार लोक शिकायतों के समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण के लिए पूर्णतरू प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा कई बार स्वयं राजस्थान संपर्क
हेल्पलाइन (181) का निरीक्षण कर परिवादियों से सीधा संवाद स्थापित कर चुके हैं, वे पूर्व में निस्तारित प्रकरणों में दी गई राहत एवं समाधान का नियमित फीडबैक ले
रहे हैं तथा उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रकरणों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। पिछले दिनों में
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा ने भी राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) का दौरा कर शिकायतकर्ताओं से सीधा संवाद कर फीडबैक लिया है।
*विभागों के प्रभारी सचिव नियमित कर रहे संपर्क हेल्पलाइन (181) का दौरा*
मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने लोक शिकायतों के प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से सभी विभागों के प्रभारी सचिवों को एक परिपत्र जारी कर 4 मार्च से 28 अप्रैल
तक राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) पर निर्धारित तिथियों में स्वयं उपस्थित रहकर शिकायतकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। निर्देशों की
अनुपालना में सभी विभागों के प्रभारी एसीएस से शासन सचिव स्तर के अधिकारी राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) केन्द्र पर निर्धारित तिथियों में स्वयं उपस्थित
रहकर शिकायतकर्ताओं से कॉल पर वार्ता कर फीडबैक ले रहे हैं। इस पहल के माध्यम से प्रकरणों की सुनवाई, तथ्यात्मक समीक्षा तथा त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण
समाधान में लगातार सकारात्मक बदलाव आ रहा है।
*क्रांतिकारी सुधारों को मिल रही उल्लेखनीय गति*
मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने बताया कि नागरिक-केंद्रित शासन राज्य सरकार की महत्वपूर्ण प्राथमिकता है और राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) ने श्नेक्स्ट
जेन जन संपर्कश् के रूप में प्रौद्योगिकी के माध्यम से नागरिकों एवं सरकार के बीच की दूरी को काफी कम कर दिया है। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देश
पर राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) में क्रांतिकारी सुधारों को उल्लेखनीय गति प्रदान की जा रही है। सभी विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव से शासन सचिव स्तर के
वरिष्ठ अधिकारी प्रतिदिन राजस्थान संपर्क केंद्र का दौरा कर नागरिकों से सीधा संवाद कर रहे हैं। इससे शिकायत निस्तारण की गुणवत्ता में निरंतर सुधार
सुनिश्चित किया जा रहा हैं।
*एक दिन में 25,254 प्रकरणों का निस्तारण*
उल्लेखनीय है कि 24 फरवरी, 2026 को राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) पर दैनिक शिकायत निस्तारण का श्ऑल टाइम हाई लेवलश्, 25,254 प्रकरण दर्ज किया गया था। इस दिन दर्ज
शिकायतें सिर्फ 11,788 थीं, जिससे स्पष्ट है कि प्रदेश में शिकायत निस्तारण की गुणवत्ता में निरंतर सुधार सुनिश्चित किया जा रहा है। साथ ही, औसत निस्तारण अवधि
घटकर 7 दिवस रह गई है, जो शिकायतों के तेजी से हो रहे समाधान को दर्शाता है।
राजस्थान सरकार का यह प्रयास नागरिकों की आवाज को सीधे सरकार तक पहुंचाने तथा उनकी समस्याओं का घर बैठे समाधान उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा
है। प्रदेश के नागरिक राजकीय विभागों से जुड़ी अपनी किसी भी परिवेदना के लिए टोल-फ्री नंबर 181 पर कॉल करें या राजस्थान संपर्क पोर्टल अथवा ऐप का उपयोग कर सकते
हैं।
---00---