भरतपुर, 28 मार्च। जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन सतत निगरानी कर रहा है। जिला कलक्टर कमर चौधरी के निर्देशानुसार जिला रसद अधिकारी कार्यालय द्वारा गैस वितरण की दैनिक समीक्षा रिपोर्ट जारी की गई है।
जिला रसद अधिकारी पवन अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में संचालित कुल 24 गैस एजेन्सियों के पास 14.2 किलोग्राम एवं 19 किलोग्राम श्रेणी के गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है तथा वितरण कार्य व्यवस्थित रूप से जारी है। उन्होंने बताया कि 14.2 किलोग्राम श्रेणी में कुल 5382 सिलेंडरों का प्रारंभिक स्टॉक रहा, जिसमें 5905 सलेंडरों की आवक हुई तथा 5360 सिलेंडरों का वितरण किया गया। वर्तमान में 5927 सिलेंडर शेष स्टॉक के रूप में उपलब्ध हैं। इसी प्रकार 19 किलोग्राम श्रेणी में 396 सिलेंडरों का प्रारंभिक स्टॉक उपलब्ध रहा। इस दौरान 12 सिलेंडरों की आवक हुई तथा 47 सिलेंडरों का वितरण किया गया। वर्तमान में 361 सिलेंडर शेष स्टॉक के रूप में उपलब्ध हैं।
जिला रसद अधिकारी ने बताया कि जिले की सभी गैस एजेंसियों के माध्यम से नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि गैस सिलेंडर की आवश्यकता होने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत ही बुकिंग कराएं तथा अनावश्यक भंडारण से बचें, ताकि सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध हो सके।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में एलपीजी एवं गैस संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए 181, 112 एवं 14435 हेल्पलाइन नंबर 24 घंटे संचालित हैं। कृत्रिम संकट, कालाबाजारी एवं जमाखोरी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रशासन द्वारा सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।
—00—
ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते सबसे लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर ,आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे मेंहमारा यह नएवस पोर्टल सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिकतकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ मैंप्रधान संपादक कुमार दीपकऔर मेरे सहयोगी अब24x7 आप तक पूरे देश विदेश की खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
घरेलू गैस वितरण की दैनिक रिपोर्ट जारी* *भरतपुर में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध*
राजस्थान बेधड़क न्यूज से ब्रेकिंग न्यूज़:
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
*घरेलू गैस वितरण की दैनिक रिपोर्ट जारी*
*भरतपुर में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध*
भरतपुर, 28 मार्च। जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन सतत निगरानी कर रहा है। जिला कलक्टर
कमर चौधरी के निर्देशानुसार जिला रसद अधिकारी कार्यालय द्वारा गैस वितरण की दैनिक समीक्षा रिपोर्ट जारी की गई है।
जिला रसद अधिकारी पवन अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में संचालित कुल 24 गैस एजेन्सियों के पास 14.2 किलोग्राम एवं 19 किलोग्राम श्रेणी के गैस
सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है तथा वितरण कार्य व्यवस्थित रूप से जारी है। उन्होंने बताया कि 14.2 किलोग्राम श्रेणी में कुल 5382 सिलेंडरों का प्रारंभिक
स्टॉक रहा, जिसमें 5905 सलेंडरों की आवक हुई तथा 5360 सिलेंडरों का वितरण किया गया। वर्तमान में 5927 सिलेंडर शेष स्टॉक के रूप में उपलब्ध हैं। इसी प्रकार 19 किलोग्राम
श्रेणी में 396 सिलेंडरों का प्रारंभिक स्टॉक उपलब्ध रहा। इस दौरान 12 सिलेंडरों की आवक हुई तथा 47 सिलेंडरों का वितरण किया गया। वर्तमान में 361 सिलेंडर शेष स्टॉक
के रूप में उपलब्ध हैं।
जिला रसद अधिकारी ने बताया कि जिले की सभी गैस एजेंसियों के माध्यम से नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो,
इसके लिए निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि गैस सिलेंडर की आवश्यकता होने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत ही बुकिंग कराएं
तथा अनावश्यक भंडारण से बचें, ताकि सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध हो सके।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में एलपीजी एवं गैस संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए 181, 112 एवं 14435 हेल्पलाइन नंबर 24 घंटे संचालित हैं। कृत्रिम संकट,
कालाबाजारी एवं जमाखोरी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रशासन द्वारा सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।
---00---