*भूमि अवाप्ति से प्रभावित 8 गांवों हेतु जनसुनवाई होंगी आयोजित* भरतपुर, 30 मार्च। जिले में विशेष रेल परियोजना-आगरा फोर्ट बांदीकुई दोहरीकरण के लिए भरतपुर उपखंड क्षेत्र के 8 विभिन्न गांवों में भूमि अवाप्ति किया जाना हैं। इसके लिए भूमि अवाप्ति से प्रभावित गांवों में भूमि अर्जन हेतु जनसुनवाई आयोजित की जायेगी। जनसुनवाई निर्धारित तिथियों में प्रातः 10 से सायं 4 बजे तक आयोजित होंगी।

Featured Image

सक्षम प्राधिकारी भूमि अवाप्ति एवं उपखंड अधिकारी भारती गुप्ता ने बताया कि विशेष रेल परियोजना-आगरा फोर्ट बांदीकुई दोहरीकरण के कार्य हेतु भूमि अवाप्ति प्रभावित गांवों में जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि 1 अप्रैल को गांव चिकसाना, चक दौलतपुर एवं चारलीगंज के लिए अटल सेवा केन्द्र चिकसाना, 2 को मडरपुर, रूंध इकरन एवं इकरन के लिए अटल सेवा केन्द्र रूंध-इकरन तथा 6 अप्रैल को कस्बा चक नम्बर 2 एवं गुन्डवा के लिए अटल सेवा केन्द्र गुन्डवा में जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। ---00---