*मतदाता सूची में नाम जुडवाने का अंतिम अवसर 7 अप्रैल तक* भरतपुर, 06 अप्रैल। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम अनुसार 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले नागरिकों को नगर निगम भरतपुर की मतदाता सूची में नाम जोड़ने की अंतिम तिथि 7 अप्रैल 2026 नियत है।

Featured Image

अतिरिक्त कलक्टर शहर राहुल सैनी ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र भरतपुर के वार्ड संख्या 1 से 65 में स्थित 200 मतदान केन्द्रों पर नियुक्त प्रगणक अथवा बीएलओ को अपना नाम जोडने, हटवाने एवं संशोधन हेतु निर्धारित प्रारूप में दस्तावेजों के साथ संलग्न कर प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त निर्धारित प्रारूप में फार्म सम्बन्धित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी अथवा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी कार्यालय को सीधे भी प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि 7 अप्रैल 2026 के पश्चात आने वाले फार्मों को स्वीकार नहीं किया जायेगा। ---00---