भरतपुर, 06 अप्रैल। जिला एवं सत्र न्यायाधीश के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विद्यार्थियों में विधिक जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। यह अभियान ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे के तहत संचालित होगा, जिसमें कक्षा 9 से 12 तक के सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों को शामिल किया जाएगा।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनुतोष गुप्ता ने बताया कि यह अभियान 7 अप्रैल से शुरू होगा। अभियान के अंतर्गत प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को चयनित विद्यालयों में 30 से 60 मिनट की अवधि में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में विद्यार्थियों को साइबर अपराध, विधिक अधिकारों एवं कर्तव्यों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी।
उन्होंने बताया कि 7 एवं 9 अप्रैल को प्रातः 8 से 9 बजे तक विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें न्यायिक अधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों को विधिक विषयों पर मार्गदर्शन दिया जाएगा। इस अभियान के संचालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं शिक्षा विभाग का संयुक्त सहयोग रहेगा।
उन्होने बताया कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने हेतु जिला स्तर पर लीगल एप्टीट्यूड ओलंपियाड का आयोजन भी किया जाएगा। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शीर्ष 10 विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। चयनित विद्यार्थी संभाग एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे, जिसमें प्रथम रहे 10 विद्यार्थियों को संभाग व राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा। यह प्रतियोगिता वर्ष में दो बार आयोजित की जाएगी, जिससे अधिक से अधिक विद्यार्थियों को लाभ मिल सके।
—00—
ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते सबसे लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर ,आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे मेंहमारा यह नएवस पोर्टल सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिकतकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ मैंप्रधान संपादक कुमार दीपकऔर मेरे सहयोगी अब24x7 आप तक पूरे देश विदेश की खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
*विधिक जागरूकता शिविर होंगे आयोजित*
भरतपुर, 06 अप्रैल। जिला एवं सत्र न्यायाधीश के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विद्यार्थियों में विधिक जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक
विशेष अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। यह अभियान ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे के तहत संचालित होगा, जिसमें कक्षा 9 से 12 तक के सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों के
विद्यार्थियों को शामिल किया जाएगा।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनुतोष गुप्ता ने बताया कि यह अभियान 7 अप्रैल से शुरू होगा। अभियान के अंतर्गत प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को
चयनित विद्यालयों में 30 से 60 मिनट की अवधि में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में विद्यार्थियों को साइबर अपराध, विधिक अधिकारों एवं
कर्तव्यों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी।
उन्होंने बताया कि 7 एवं 9 अप्रैल को प्रातः 8 से 9 बजे तक विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें न्यायिक अधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों को विधिक विषयों पर
मार्गदर्शन दिया जाएगा। इस अभियान के संचालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं शिक्षा विभाग का संयुक्त सहयोग रहेगा।
उन्होने बताया कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने हेतु जिला स्तर पर लीगल एप्टीट्यूड ओलंपियाड का आयोजन भी किया जाएगा। इसमें उत्कृष्ट
प्रदर्शन करने वाले शीर्ष 10 विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। चयनित विद्यार्थी संभाग एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में
भाग लेंगे, जिसमें प्रथम रहे 10 विद्यार्थियों को संभाग व राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा।
यह प्रतियोगिता वर्ष में दो बार आयोजित की जाएगी, जिससे अधिक से अधिक विद्यार्थियों को लाभ मिल सके।
---00---