भरतपुर न्यूज़   भरतपुर में भाईचारे का महासम्मेलन, फुले-अंबेडकर जयंती पर सामाजिक एकता का संदेश

Featured Image

भरतपुर। सामाजिक क्रांति के अग्रदूत महात्मा ज्योतिबा फुले एवं भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर जाट समाज द्वारा भाईचारे के महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन की पूर्व संध्या पर राजस्थान विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक संघ (रुक्टा) के प्रदेश महामंत्री प्रोफेसर बनय सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर समाज में एकता और समरसता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि महापुरुष किसी एक जाति, धर्म या समुदाय तक सीमित नहीं होते, बल्कि उनका योगदान पूरी मानवता के लिए होता है। खेत-खलिहानों में साथ काम करने वाले समाज के लोग सदियों से एक-दूसरे के सुख-दुख के साथी रहे हैं। वर्तमान समय में कुछ शक्तियां राजनीतिक स्वार्थ के लिए समाज को बांटने का प्रयास कर रही हैं, जो देशहित में नहीं है। प्रोफेसर सिंह ने भरतपुर की ऐतिहासिक विरासत का उल्लेख करते हुए बताया कि महाराजा सूरजमल के शासनकाल में सामाजिक विश्वास की मिसाल कायम हुई, वहीं महाराजा बलवंत सिंह ने गंगा मंदिर और जामा मस्जिद का एक साथ निर्माण कर सांप्रदायिक सौहार्द को बढ़ावा दिया। उन्होंने कहा कि भरतपुर सदैव सामाजिक न्याय और समावेशी मूल्यों का प्रतीक रहा है।