तारबंदी योजना के तहत दीपूसिंह को मिला लाभ भरतपुर, 08 मई। राजस्थान सरकार की कृषक, पशुपालकों एवं ग्रामीण क्षेत्रों से संबंधित जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार हेतु एलईडी मोबाइल वैन ग्राम रथ अभियान के तहत भुसावर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत सलेमपुरकलां में जनजागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

Featured Image

ग्राम पंचायत सलेमपुर कलां के निवासी दीपूसिंह पुत्र हरनंद निवासी सलेमपुर कलां कृषि विभाग की तारबंदी योजना में आवेदन किया था। ग्राम रथ अभियान के दौरान आयोजित शिविर में लाभार्थी दीपूसिंह ने उपखंड अधिकारी राधेश्याम मीणा के समक्ष अपनी समस्या रखी तो उपखंड अधिकारी के कहने पर संबंधित अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत आवश्यक कार्रवाई पूर्ण करवाई। लाभार्थी दीपूसिंह को तारबंदी योजना के तहत उन्हें खेत की सुरक्षा के लिए सहायता राशि मिली, जिससे लाभार्थी की फसल को आवारा पशुओं से होने वाले नुकसान में भारी कमी आएगी। लाभार्थी पशुपालन एवं कृषि दोनों से अच्छी आय अर्जित कर सकेगा। इस योजना से न केवल उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी, बल्कि वे आसपास के किसानों को भी इस योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित करेगे। लाभार्थी दीपूसिंह ने माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राम रथ अभियान जैसे कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं। ---00---