वैर तहसील में 12 से 16 मई तक पांच दिवसीय निशुल्क एससी आयुर्वेद चल चिकित्सा शिविर आयोजित*
08/05/202610:04 PMTotal Views: 20291
*वैर तहसील में 12 से 16 मई तक पांच दिवसीय निशुल्क एससी आयुर्वेद चल चिकित्सा शिविर आयोजित*
भरतपुर, 08 मई। राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान द्वारा राजस्थान के भरतपुर जिले की वैर तहसील के अनुसूचित जाति बाहुल्य ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन को निशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 12 से 16 मई तक पांच दिवसीय निशुल्क एससी आयुर्वेद चल चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श, जांच एवं निशुल्क औषधि वितरण किया जाएगा।
संयुक्त निदेशक जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शिविर वैर तहसील के विभिन्न गांवों में आयोजित होंगे। इनमें 13 मई को बाबेखर, 14 मई को चक धर्सानी, 15 मई को खासपुर एवं 16 मई को रामनगर क्षेत्र में शिविर लगाए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि शिविर संचालन के लिए चिकित्सक दल का गठन किया गया है, जिसमें डॉ. पवन कुमार शर्मा को शिविर प्रभारी नियुक्त किया गया है। दल में डॉ. कमलेश फगोरे, डॉ. अमर पर्वताराव, मुकेश कुमार लाटा सहित सुरक्षा प्रहरी एवं अन्य कार्मिक शामिल रहेंगे। चिकित्सक दल में पीजी एवं पीएचडी अध्येता, संविदा स्टाफ नर्स तथा अन्य सहयोगी कार्मिक सेवाएं देंगे।
उन्होंने बताया कि संस्थान द्वारा शिविर संचालन हेतु 12 सीटर एसी टेम्पो ट्रैवलर वाहन उपलब्ध कराया जाएगा। शिविर में आवश्यक औषधियां संस्थान के औषध भंडार से उपलब्ध कराई जाएंगी तथा औषधियों का विधिवत लेखा-जोखा रखा जाएगा। शिविर समाप्ति के बाद शेष औषधियां वापस औषध भंडार में जमा करवाई जाएंगी।
शिविर दल को प्रतिदिन आयोजित शिविरों की रिपोर्ट, रोगी गोश्वारा, जीपीएस मैप कैमरा लोकेशन सहित फोटो एवं यात्रा प्रमाणिकरण प्रपत्र निर्धारित अवधि में शिविर समन्वयक प्रभारी को प्रस्तुत करने होंगे। रोगी पंजिका में मरीजों को दी गई औषधियों का नाम एवं मात्रा का स्पष्ट उल्लेख भी अनिवार्य किया गया है। उन्होंने बताया कि संस्थान की ओर से शिविर में भाग लेने वाले संविदा चिकित्सकों, पीजी एवं पीएचडी अध्येताओं को प्रतिदिन आवास एवं भोजन भत्ता देय होगा। इसी प्रकार संविदा फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स, सुरक्षा प्रहरी एवं अन्य कर्मचारियों के लिए भी निर्धारित दरों के अनुसार भत्ते स्वीकृत किए गए हैं। शिविर दल का रात्रि विश्राम तहसील मुख्यालय पर रहेगा तथा विशेष परिस्थितियों में अन्य स्थान पर ठहरने की स्थिति में कारण सहित टिप्पणी दर्ज करनी होगी।
—00—
ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते सबसे लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर ,आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे मेंहमारा यह नएवस पोर्टल सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिकतकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ मैंप्रधान संपादक कुमार दीपकऔर मेरे सहयोगी अब24x7 आप तक पूरे देश विदेश की खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
वैर तहसील में 12 से 16 मई तक पांच दिवसीय निशुल्क एससी आयुर्वेद चल चिकित्सा शिविर आयोजित*
राजस्थान बेधड़क न्यूज से ब्रेकिंग न्यूज़:
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
*वैर तहसील में 12 से 16 मई तक पांच दिवसीय निशुल्क एससी आयुर्वेद चल चिकित्सा शिविर आयोजित*
भरतपुर, 08 मई। राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान द्वारा राजस्थान के भरतपुर जिले की वैर तहसील के अनुसूचित जाति बाहुल्य ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन को निशुल्क
चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 12 से 16 मई तक पांच दिवसीय निशुल्क एससी आयुर्वेद चल चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों के माध्यम से
ग्रामीण क्षेत्रों में आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श, जांच एवं निशुल्क औषधि वितरण किया जाएगा।
संयुक्त निदेशक जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शिविर वैर तहसील के विभिन्न गांवों में आयोजित होंगे। इनमें 13 मई को बाबेखर, 14 मई
को चक धर्सानी, 15 मई को खासपुर एवं 16 मई को रामनगर क्षेत्र में शिविर लगाए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि शिविर संचालन के लिए चिकित्सक दल का गठन किया गया है, जिसमें डॉ. पवन कुमार शर्मा को शिविर प्रभारी नियुक्त किया गया है। दल में डॉ. कमलेश
फगोरे, डॉ. अमर पर्वताराव, मुकेश कुमार लाटा सहित सुरक्षा प्रहरी एवं अन्य कार्मिक शामिल रहेंगे। चिकित्सक दल में पीजी एवं पीएचडी अध्येता, संविदा स्टाफ नर्स
तथा अन्य सहयोगी कार्मिक सेवाएं देंगे।
उन्होंने बताया कि संस्थान द्वारा शिविर संचालन हेतु 12 सीटर एसी टेम्पो ट्रैवलर वाहन उपलब्ध कराया जाएगा। शिविर में आवश्यक औषधियां संस्थान के औषध भंडार से
उपलब्ध कराई जाएंगी तथा औषधियों का विधिवत लेखा-जोखा रखा जाएगा। शिविर समाप्ति के बाद शेष औषधियां वापस औषध भंडार में जमा करवाई जाएंगी।
शिविर दल को प्रतिदिन आयोजित शिविरों की रिपोर्ट, रोगी गोश्वारा, जीपीएस मैप कैमरा लोकेशन सहित फोटो एवं यात्रा प्रमाणिकरण प्रपत्र निर्धारित अवधि में
शिविर समन्वयक प्रभारी को प्रस्तुत करने होंगे। रोगी पंजिका में मरीजों को दी गई औषधियों का नाम एवं मात्रा का स्पष्ट उल्लेख भी अनिवार्य किया गया है।
उन्होंने बताया कि संस्थान की ओर से शिविर में भाग लेने वाले संविदा चिकित्सकों, पीजी एवं पीएचडी अध्येताओं को प्रतिदिन आवास एवं भोजन भत्ता देय होगा। इसी
प्रकार संविदा फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स, सुरक्षा प्रहरी एवं अन्य कर्मचारियों के लिए भी निर्धारित दरों के अनुसार भत्ते स्वीकृत किए गए हैं। शिविर दल का
रात्रि विश्राम तहसील मुख्यालय पर रहेगा तथा विशेष परिस्थितियों में अन्य स्थान पर ठहरने की स्थिति में कारण सहित टिप्पणी दर्ज करनी होगी।
---00---