*विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, कुम्हेर में 7000 लीटर वॉश एवं 5 अवैध भट्टियां नष्ट* भरतपुर, 7 मई। आबकारी आयुक्त राजस्थान उदयपुर द्वारा [video width="478" height="850" mp4="http://rajasthanbedhadaknews.com/wp-content/uploads/2026/05/VID-20260507-WA01961.mp4"][/video]

Featured Image

चलाए जा रहे विशेष अभियान की पालना में अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन भरतपुर राजीव शर्मा एवं एईओ ईपीएफ भरतपुर श्री लखन व्यास के निकट निर्देशन में गुरुवार को कुम्हेर क्षेत्र में संयुक्त रेड एवं गश्त की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान रूपसिंह शेखावत, प्रहराधिकारी आबकारी थाना भरतपुर अतिरिक्त चार्ज कुम्हेर, मय ईपीएफ जाप्ता एवं कुम्हेर जाप्ता, साथ ही राजेंद्र सिंह प्रहराधिकारी ईपीएफ बयाना मय जाप्ता तथा पुलिस जाप्ता कुम्हेर के सहयोग से अतिसंवेदनशील क्षेत्र छापर मोहल्ला कुम्हेर में दबिश दी गई। संयुक्त कार्रवाई के दौरान करीब 7000 लीटर वॉश नष्ट किया गया तथा सरकारी भूमि पर संचालित 5 अवैध शराब भट्टियों को ध्वस्त किया गया। अभियान के तहत 01 महत्वपूर्ण अभियोग दर्ज करते हुए 60 लीटर हथकड़ शराब जब्त की गई, जिसमें अभियुक्त अज्ञात है। इसके अतिरिक्त एक साधारण अभियोग में 8 लीटर हथकड़ शराब जब्त की गई, जिसमें अभियुक्त मौके से फरार हो गया। इस प्रकार कुल 68 लीटर अवैध हथकड़ शराब जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई की गई। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।