कलेक्टर कमर चौधरी ने विकास कार्यों की प्रगति पर जताई सख्ती भरतपुर, 9 मई। जिला कलक्टर कमर चौधरी ने शनिवार को शहर में चल रहे विकास कार्यों का आकस्मिक निरीक्षण कर अधिकारियों को वर्षा पूर्व नालों, ड्रेन एवं सड़क निर्माण कार्य तेज गति से पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण की शुरुआत रेडक्रॉस सर्किल से हुई, जहां सीएफसीडी ड्रेन निर्माण एवं मिट्टी भराव कार्य की प्रगति देखी गई।

Featured Image

चांदपोल गेट पर ड्रेन निर्माण की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए कलेक्टर ने बीडीए और नगर निगम को पम्प लगाकर पानी निकासी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कुम्हेर गेट क्षेत्र में नाला निर्माण, भूमिगत विद्युत लाइन, पेयजल पाइपलाइन और अन्य सुविधाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने को कहा। उन्होंने मथुरा बाईपास, हीरादास, काली बगीची, जघीना गेट और अनाह गेट क्षेत्रों में ड्रेन एवं सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर अतिरिक्त संसाधन लगाने के निर्देश दिए। लोहागढ़ स्टेडियम में जलभराव की समस्या खत्म करने के लिए ड्रेन कार्य तेज करने को कहा। निरीक्षण के दौरान बीडीए, नगर निगम, आरयूआईडीपी एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।