*अनिल कुमार को मिला रथ अभियान में स्वामित्व पट्टा*
भरतपुर, 09 मई। राजस्थान सरकार की कृषक, पशुपालकों एवं ग्रामीण क्षेत्रों से संबंधित जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार हेतु एलईडी मोबाइल वैन ग्राम रथ अभियान के तहत सेवर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत कूम्हां में जनजागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम रथ के माध्यम से ग्रामीणों को राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं, विकास कार्यों तथा जनहितकारी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। स्वामित्व योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थी अनिल कुमार निवासी कूम्हां ग्राम पंचायत कूम्हां को भूमि का पट्टा वितरित किया गया।
ग्राम पंचायत कूम्हां निवासी अनिल कुमार ने बताया कि लंबे समय से बैंक से ऋण लेने में काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा था। कूम्हां में ग्राम रथ अभियान के तहत आयोजित शिविर में पट्टे के लिए उपखंड अधिकारी भारती गुप्ता के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया। जिस पर उपखंड अधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों से अनिल कुमार के पट्टा आवेदन के दस्तावेजों की मौके पर ही पूर्ति करवाई गई। प्रशासन द्वारा शिविर में अनिल कुमार को मौके पर स्वामित्व पट्टा सौंपा गया। पट्टा प्राप्त कर अनिल कुमार के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। लाभार्थी अनिल कुमार को अब पट्टा मिलने से उन्हें अपनी भूमि पर कानूनी मालिकाना हक मिल गया है। इससे वे कृषि कार्य एवं परिवार की आर्थिक जरूरतों के लिए योजनाबद्ध तरीके से पूरा कर सकेगें।
लाभार्थी अनिल कुमार ने माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राम रथ अभियान जैसे कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं। लाभार्थी ने कहा कि जब योजनाएं सही तरीके से धरातल पर लागू होती हैं, तो वे आमजन के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने में प्रभावी साबित होती हैं।
—00—
ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते सबसे लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर ,आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे मेंहमारा यह नएवस पोर्टल सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिकतकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ मैंप्रधान संपादक कुमार दीपकऔर मेरे सहयोगी अब24x7 आप तक पूरे देश विदेश की खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
*अनिल कुमार को मिला रथ अभियान में स्वामित्व पट्टा*
भरतपुर, 09 मई। राजस्थान सरकार की कृषक, पशुपालकों एवं ग्रामीण क्षेत्रों से संबंधित जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार हेतु एलईडी मोबाइल वैन
ग्राम रथ अभियान के तहत सेवर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत कूम्हां में जनजागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम रथ के माध्यम से ग्रामीणों को राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं, विकास कार्यों तथा जनहितकारी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी जा
रही है। स्वामित्व योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थी अनिल कुमार निवासी कूम्हां ग्राम पंचायत कूम्हां को भूमि का पट्टा वितरित किया गया।
ग्राम पंचायत कूम्हां निवासी अनिल कुमार ने बताया कि लंबे समय से बैंक से ऋण लेने में काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा था। कूम्हां में ग्राम रथ अभियान के तहत
आयोजित शिविर में पट्टे के लिए उपखंड अधिकारी भारती गुप्ता के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया। जिस पर उपखंड अधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों से अनिल कुमार के
पट्टा आवेदन के दस्तावेजों की मौके पर ही पूर्ति करवाई गई। प्रशासन द्वारा शिविर में अनिल कुमार को मौके पर स्वामित्व पट्टा सौंपा गया। पट्टा प्राप्त कर
अनिल कुमार के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। लाभार्थी अनिल कुमार को अब पट्टा मिलने से उन्हें अपनी भूमि पर कानूनी मालिकाना हक मिल गया है। इससे वे कृषि कार्य
एवं परिवार की आर्थिक जरूरतों के लिए योजनाबद्ध तरीके से पूरा कर सकेगें।
लाभार्थी अनिल कुमार ने माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राम रथ अभियान जैसे कार्यक्रम ग्रामीण
क्षेत्रों के लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं। लाभार्थी ने कहा कि जब योजनाएं सही तरीके से धरातल पर लागू होती हैं, तो वे आमजन के जीवन में
सकारात्मक परिवर्तन लाने में प्रभावी साबित होती हैं।
---00---