भरतपुर, 9 मई। जिला कलक्टर कमर चौधरी ने विकास कार्यों का निरीक्षण के समय शनिवार को काली बगीची चौराहे स्थित सूरज गैस एजेंसी पर सिलेण्डर लिए उपभोक्ताओं की सड़क पर लम्बी कतार देखकर काफिले को रोकते हुए लोगों से जानकारी ली तथा मौके पर ही डीएसओ को जांच कर पारदर्शिता से सिलेण्डर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। अब एजेंसी नियमित समय पर खुलने के साथ उपभाक्ताओं को नियमित सिलेण्डर आपूर्ति होगी।
जिला रसद अधिकारी ने बताया कि जिला कलक्टर के निर्देश पर सूरज गैस एजेंसी, काली की बगीची का निरीक्षण किया। गैस एजेंसी का कार्य समय प्रातः 9 बजे से सांय 5.30 बजे तक निर्धारित है परंतु आज गैस एजेंसी 10 बजे खुली थी। एजेंसी संचालक ने सिलेण्डर की गाड़ी समय पर नहीं आने की वजह से कंपनी के पोर्टल पर इसका इंद्राज करने में देरी होने व उपभोक्ताओं की पर्ची नहीं निकलने के कारण गैस एजेंसी खोलने में विलंब होना बताया।
उन्होंने बताया कि जांच के समय पाया गया कि एजेन्सी पर शुक्रवार को 273 सिलिंडर वितरित हुए तथा शनिवार को 360 सिलेण्डर प्राप्त हुए जिसमे से मई 26 तक की बुकिंग वाले उपभोक्तयो को सिलेण्डर की आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने बताया कि गैस एजेंसी पर 1542 का बैकलॉग चल रहा है, स्टॉक का मिलान भी सही पाया गया। कंपनी के सेल्स ऑफिसर को एजेंसी देरी से खुलने के संबंध अवगत कराते हुए नियमित सिलेण्डर की आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा गैस एजेंसी संचालक को निर्धारित कार्य समय में एजेंसी खोलने एवं उपभोक्ताओ के लिए पर्याप्त छाया और पानी की व्यवस्था रखने हेतु निर्देशित किया गया।
ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते सबसे लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर ,आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे मेंहमारा यह नएवस पोर्टल सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिकतकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ मैंप्रधान संपादक कुमार दीपकऔर मेरे सहयोगी अब24x7 आप तक पूरे देश विदेश की खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
*जिला कलक्टर ने सुनी गैस उपभोक्ताओं की समस्या*
*गैस एजेंसी समय पर खुलने के साथ पारदर्शिता से होगी आपूर्ति*
भरतपुर, 9 मई। जिला कलक्टर कमर चौधरी ने विकास कार्यों का निरीक्षण के समय शनिवार को काली बगीची चौराहे स्थित सूरज गैस एजेंसी पर सिलेण्डर लिए उपभोक्ताओं की
सड़क पर लम्बी कतार देखकर काफिले को रोकते हुए लोगों से जानकारी ली तथा मौके पर ही डीएसओ को जांच कर पारदर्शिता से सिलेण्डर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। अब
एजेंसी नियमित समय पर खुलने के साथ उपभाक्ताओं को नियमित सिलेण्डर आपूर्ति होगी।
जिला रसद अधिकारी ने बताया कि जिला कलक्टर के निर्देश पर सूरज गैस एजेंसी, काली की बगीची का निरीक्षण किया। गैस एजेंसी का कार्य समय प्रातः 9 बजे से सांय 5.30 बजे
तक निर्धारित है परंतु आज गैस एजेंसी 10 बजे खुली थी। एजेंसी संचालक ने सिलेण्डर की गाड़ी समय पर नहीं आने की वजह से कंपनी के पोर्टल पर इसका इंद्राज करने में
देरी होने व उपभोक्ताओं की पर्ची नहीं निकलने के कारण गैस एजेंसी खोलने में विलंब होना बताया।
उन्होंने बताया कि जांच के समय पाया गया कि एजेन्सी पर शुक्रवार को 273 सिलिंडर वितरित हुए तथा शनिवार को 360 सिलेण्डर प्राप्त हुए जिसमे से मई 26 तक की बुकिंग वाले
उपभोक्तयो को सिलेण्डर की आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने बताया कि गैस एजेंसी पर 1542 का बैकलॉग चल रहा है, स्टॉक का मिलान भी सही पाया गया। कंपनी के सेल्स ऑफिसर
को एजेंसी देरी से खुलने के संबंध अवगत कराते हुए नियमित सिलेण्डर की आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा गैस एजेंसी संचालक को निर्धारित कार्य समय में एजेंसी
खोलने एवं उपभोक्ताओ के लिए पर्याप्त छाया और पानी की व्यवस्था रखने हेतु निर्देशित किया गया।