दीनदयाल प्रशिक्षण को लेकर भाजपा ने की बैठक भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यकाल भरतपुर पर जिला अध्यक्ष शिवानी दायमा की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओ की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक

Featured Image

में ग्राम रथ अभियान को लेकर समीक्षा की गई जिला अध्यक्ष शिवानी दायमा ने राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे ग्राम रथ अभियान को लेकर दिशा निर्देश प्रदान करते हुए कहा कि भरतपुर एवं डीग जिले की सातों विधानसभाओ में विकास रथ भ्रमण पर चल रहे है जो राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से ग्रामीण जनता को अवगत करा रहे है तथा सभी पात्र ग्रामीण नागरिकों को योजनाओं से यथा समय लाभान्वित भी करा रहे हैं अतः सभी भाजपा कार्यकर्ता रथ की अगवानी कर ग्रामीणों को उनके अधिकार से समय पर लाभान्वित करावे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत भरतपुर एवं डीग जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर 17 एवं 18 मई को डीग जिले के जड़खोर धाम में आयोजित किया जा रहा है। जिसको लेकर जिला अध्यक्ष शिवानी दायमा ने सभी कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि प्रशिक्षण शिविर में सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति नीतियों का गहन प्रशिक्षण दिया जाएगा जिसमें सभी भाजपा कार्यकर्ता का उपस्थित रहना अनिवार्य है इस दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में रात्रि विश्राम भी शिविर में ही किया जाएगा। बैठक का संचालन जिला महामंत्री गोविंद चौधरी ने किया। जिला मीडिया प्रभारी डॉ वीरेंद्र पचौरी ने बताया कि बैठक के इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धर्म सिंह चौधरी,जिला उपाध्यक्ष श्याम सुंदर गॉड, लाखन पहलवान, रज्जन सिंह एवं गौरव सरपंच, जिला महामंत्री जगत गुर्जर, जिला मंत्री सुंदर सिंह, जगमोहन खटाना, लक्ष्मण ठाकुर एवं नवीन दुबे, सोशल मीडिया जिला संयोजक आशीष खंडेलवाल,जिला संयोजक आईटी विभाग कृष्णा जाट, उत्तम शर्मा, वीरेंद्र गुर्जर, जिला प्रवक्ता भावना गांधी, कुलदीप पोसवाल, राहुल चौधरी, दिनेश लवानिया, अनुराग तमरोली तथा रामदयाल धाकड़, संतोष खंडेलवाल, आकाश हथैनी, पंकज शर्मा आदि प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे