*ग्राम रथ अभियान में हरभान सिंह को मौके पर सौंपा मृदा स्वास्थ्य कार्ड* भरतपुर, 10 मई। राजस्थान सरकार की कृषक, पशुपालकों एवं ग्रामीण क्षेत्रों से संबंधित जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार हेतु एलईडी मोबाइल वैन ग्राम रथ अभियान के तहत पंचायत समिति बयाना की ग्राम पंचायत खरैरी में जनजागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम रथ के माध्यम से ग्रामीणों को राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं, विकास कार्यों तथा जनहितकारी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी जा रही है।

Featured Image

ग्राम पंचायत खरैरी के आयोजित शिविर में हरभान सिंह पुत्र प्रहलाद सिंह ने कृषि विभाग द्वारा संचालित मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना में आवेदन किया। शिविर में कृषि पर्यवेक्षक द्वारा कृषक हरभान सिंह को मृदा स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध कराया गया। जिसके माध्यम से अब हरभान सिंह को भूमि की गुणवत्ता तथा मिट्टी में उपलब्ध पोषक तत्वों की सही जानकारी मिल सकेगी। मृदा परीक्षण के आधार पर हरभान सिंह अपनी फसलों में संतुलित उर्वरकों का उपयोग कर सकेगा। जिससे फसल की गुणवत्ता एवं उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। मृदा स्वास्थ्य कार्ड से हरभान सिंह को वैज्ञानिक खेती की दिशा में नई जानकारी मिलेगी। लाभार्थी हरभान सिंह ने माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राम रथ अभियान जैसे कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं। ---00---