ग्राम रथ अभियान में पात्रजन हो रहे योजनाओं से मौके पर लाभान्वित* *ग्रामीणजन अभियान के तहत अधिकाधिक योजनाओं का उठाएं लाभ – जिला कलक्टर* – राजस्थान बेधड़क न्यूज
भरतपुर, 10 मई। राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुँचाने के उद्देश्य से जिले में संचालित ग्राम रथ अभियान के तहत रविवार को विभिन्न ग्राम पंचायतों में आकर्षक कार्यक्रम एवं शिविर आयोजित किये गये। इस दौरान ग्रामीण उत्साहपूर्वक योजनाओं की जानकारी ले रहे हैं और योजनाओं से मौके पर ही लाभान्वित भी हो रहे हैं।
जिला कलक्टर कमर चौधरी ने बताया कि 10 मई रविवार को जिले की 16 ग्राम पंचायतों में एलईडी वैन के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया। उन्होंने बताया कि इन गांवों में ग्राम रथ पहुँचते ही ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है, कार्यक्रमों में ग्रामीण उत्साह से भाग ले रहे हैं। इस दौरान 13 विभागों की प्रमुख योजनाओं का डिजिटल माध्यम से जीवंत प्रसारण किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का संदेश भी ग्रामीणों को सुनाया गया, जिसमें उन्होंने आमजन से योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रमों में स्थानीय लोक कलाकारों ने गीत, भजन और नुक्कड नाटकों के माध्यम से योजनाओं की जानकारी को रोचक तरीके से प्रस्तुत किया। कलाकारों की प्रभावशाली प्रस्तुतियों ने जहां ग्रामीणों का मनोरंजन किया वहीं योजनाओं के लाभ और आवेदन प्रक्रिया को भी सरल भाषा में समझाया। विभागीय अधिकारियों ने मौके पर उपस्थित ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं से संबंधित मार्गदर्शिका एवं प्रचार सामग्री वितरित कर उन्हें जागरूक किया। ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ग्राम रथ के साथ विशेष सुझाव पेटिका भी रखी गई, जिसमें ग्रामीणों ने अपने सुझाव और फीडबैक दर्ज कराए। अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुँचाकर उसे लाभ से जोडना है।
उन्होंने बताया कि ग्राम रथ अभियान के तहत कृषि, उद्यानिकी, कृषि विपणन, पशुपालन, डेयरी, सहकारिता, जल संसाधन, उद्योग, ऊर्जा, राजस्व, पंचायती राज, ग्रामीण विकास विभाग की सहभागिता से कृषकों एवं पशुपालकों सहित ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इस अभियान के अंतर्गत प्रत्येक रथ में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से योजनाओं की ऑडियो, वीडियो प्रस्तुति की व्यवस्था की गई है।
—00—
ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते सबसे लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर ,आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे मेंहमारा यह नएवस पोर्टल सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिकतकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ मैंप्रधान संपादक कुमार दीपकऔर मेरे सहयोगी अब24x7 आप तक पूरे देश विदेश की खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
ग्राम रथ अभियान में पात्रजन हो रहे योजनाओं से मौके पर लाभान्वित* *ग्रामीणजन अभियान के तहत अधिकाधिक योजनाओं का उठाएं लाभ – जिला कलक्टर*
राजस्थान बेधड़क न्यूज से ब्रेकिंग न्यूज़:
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
*ग्राम रथ अभियान में पात्रजन हो रहे योजनाओं से मौके पर लाभान्वित*
*ग्रामीणजन अभियान के तहत अधिकाधिक योजनाओं का उठाएं लाभ - जिला कलक्टर*
भरतपुर, 10 मई। राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुँचाने के उद्देश्य से जिले में संचालित ग्राम रथ अभियान के
तहत रविवार को विभिन्न ग्राम पंचायतों में आकर्षक कार्यक्रम एवं शिविर आयोजित किये गये। इस दौरान ग्रामीण उत्साहपूर्वक योजनाओं की जानकारी ले रहे हैं और
योजनाओं से मौके पर ही लाभान्वित भी हो रहे हैं।
जिला कलक्टर कमर चौधरी ने बताया कि 10 मई रविवार को जिले की 16 ग्राम पंचायतों में एलईडी वैन के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया। उन्होंने बताया कि इन गांवों
में ग्राम रथ पहुँचते ही ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है, कार्यक्रमों में ग्रामीण उत्साह से भाग ले रहे हैं। इस दौरान 13 विभागों की प्रमुख
योजनाओं का डिजिटल माध्यम से जीवंत प्रसारण किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का संदेश भी ग्रामीणों को सुनाया गया, जिसमें उन्होंने आमजन से
योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रमों में स्थानीय लोक कलाकारों ने गीत, भजन और नुक्कड नाटकों के माध्यम से योजनाओं की जानकारी को रोचक तरीके से प्रस्तुत किया।
कलाकारों की प्रभावशाली प्रस्तुतियों ने जहां ग्रामीणों का मनोरंजन किया वहीं योजनाओं के लाभ और आवेदन प्रक्रिया को भी सरल भाषा में समझाया। विभागीय
अधिकारियों ने मौके पर उपस्थित ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं से संबंधित मार्गदर्शिका एवं प्रचार सामग्री वितरित कर उन्हें जागरूक किया। ग्रामीणों की
भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ग्राम रथ के साथ विशेष सुझाव पेटिका भी रखी गई, जिसमें ग्रामीणों ने अपने सुझाव और फीडबैक दर्ज कराए। अधिकारियों ने बताया कि
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुँचाकर उसे लाभ से जोडना है।
उन्होंने बताया कि ग्राम रथ अभियान के तहत कृषि, उद्यानिकी, कृषि विपणन, पशुपालन, डेयरी, सहकारिता, जल संसाधन, उद्योग, ऊर्जा, राजस्व, पंचायती राज, ग्रामीण विकास
विभाग की सहभागिता से कृषकों एवं पशुपालकों सहित ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इस अभियान के अंतर्गत प्रत्येक रथ में एलईडी
स्क्रीन के माध्यम से योजनाओं की ऑडियो, वीडियो प्रस्तुति की व्यवस्था की गई है।
---00---