*स्काउट गाइड छोटी-छोटी अच्छी आदतों से समाज में नवाचार की प्रेरणा देते हैं - आलोक शर्मा* भरतपुर, 13 मई। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड मंडल मुख्यालय भरतपुर में आयोजित रेंजर लीडर बेसिक कोर्स, गाइड कैप्टन बेसिक कोर्स तथा आनंद शिक्षक प्रशिक्षण विद्यालय गाइड ग्रुप शिविर के दौरान सहायक स्टेट कमिश्नर आलोक शर्मा ने स्काउट गाइड गतिविधियों का अवलोकन किया तथा शिविर संभागियों को संबोधित किया।

Featured Image

उन्होंने कहा कि स्काउट गाइड छोटी-छोटी अच्छी आदतों के माध्यम से समाज में नवाचार एवं सकारात्मक प्रेरणा प्रदान करते हैं। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, स्वच्छता, आपदा प्रबंधन तथा जन उपयोगी समाज सेवा कार्यों में स्काउट गाइड की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि स्काउटिंग एवं गाइडिंग युवाओं में अनुशासन, सेवा भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास करती है। इस अवसर पर सी.ओ. गाइड कल्पना शर्मा, सहायक लीडर ट्रेनर (रेंजर) डॉ. बबीता, मुरारी लाल शर्मा, भानु प्रताप सिंह, डॉ. संजू शर्मा, मिथिलेश मीणा एवं यशोदा कुमारी ने स्काउटिंग-गाइडिंग की विभिन्न गतिविधियों एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान ज्योति चौधरी, नूतन, नुसरत बानो, नीलम, नैना गुर्जर, रेणु, नेहा जैन, तृप्ति चौधरी, प्रियंका सोलंकी, पिंकी, भावना, सुमन, रचना, भावना शर्मा, शीला, खुशबू गौतम, साधना, स्मिता, सपना, शिवांगी, हेमलता, नीतू वर्मा एवं वसुंधरा मीणा ने स्काउटिंग-गाइडिंग गतिविधियों, साहसिक कार्यक्रमों एवं समाजोपयोगी कार्यों के बारे में जानकारी साझा की।