ओमप्रकाश को मिला मृदा स्वास्थ्य कार्ड, कर सकेगा संतुलित उर्वरकों का उपयोग*
14/05/20268:01 PMTotal Views: 20250
*ओमप्रकाश को मिला मृदा स्वास्थ्य कार्ड, कर सकेगा संतुलित उर्वरकों का उपयोग*
भरतपुर, 13 मई। राजस्थान सरकार की कृषक, पशुपालकों एवं ग्रामीण क्षेत्रों से संबंधित जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार हेतु एलईडी मोबाइल वैन ग्राम रथ अभियान के तहत पंचायत समिति रूपवास की ग्राम पंचायत मलोनी में जनजागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम रथ के माध्यम से ग्रामीणों को राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं, विकास कार्यों तथा जनहितकारी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी जा रही है।
ग्राम पंचायत मलोनी के आयोजित शिविर में ओमप्रकाश ने कृषि विभाग द्वारा संचालित मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना में आवेदन किया। शिविर में कृषि पर्यवेक्षक द्वारा कृषक ओमप्रकाश को मृदा स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध कराया गया। जिसके माध्यम से अब ओमप्रकाश को भूमि की गुणवत्ता तथा मिट्टी में उपलब्ध पोषक तत्वों की सही जानकारी मिल सकेगी।
मृदा परीक्षण के आधार पर ओमप्रकाश अपनी फसलों में संतुलित उर्वरकों का उपयोग कर सकेगा। जिससे फसल की गुणवत्ता एवं उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। मृदा स्वास्थ्य कार्ड से ओमप्रकाश को वैज्ञानिक खेती की दिशा में नई जानकारी मिलेगी।
लाभार्थी ओमप्रकाश ने माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राम रथ अभियान जैसे कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं।
—00—
ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते सबसे लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर ,आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे मेंहमारा यह नएवस पोर्टल सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिकतकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ मैंप्रधान संपादक कुमार दीपकऔर मेरे सहयोगी अब24x7 आप तक पूरे देश विदेश की खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
ओमप्रकाश को मिला मृदा स्वास्थ्य कार्ड, कर सकेगा संतुलित उर्वरकों का उपयोग*
राजस्थान बेधड़क न्यूज से ब्रेकिंग न्यूज़:
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
*ओमप्रकाश को मिला मृदा स्वास्थ्य कार्ड, कर सकेगा संतुलित उर्वरकों का उपयोग*
भरतपुर, 13 मई। राजस्थान सरकार की कृषक, पशुपालकों एवं ग्रामीण क्षेत्रों से संबंधित जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार हेतु एलईडी मोबाइल वैन
ग्राम रथ अभियान के तहत पंचायत समिति रूपवास की ग्राम पंचायत मलोनी में जनजागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम रथ के माध्यम से
ग्रामीणों को राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं, विकास कार्यों तथा जनहितकारी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी जा रही है।
ग्राम पंचायत मलोनी के आयोजित शिविर में ओमप्रकाश ने कृषि विभाग द्वारा संचालित मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना में आवेदन किया। शिविर में कृषि पर्यवेक्षक
द्वारा कृषक ओमप्रकाश को मृदा स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध कराया गया। जिसके माध्यम से अब ओमप्रकाश को भूमि की गुणवत्ता तथा मिट्टी में उपलब्ध पोषक तत्वों की
सही जानकारी मिल सकेगी।
मृदा परीक्षण के आधार पर ओमप्रकाश अपनी फसलों में संतुलित उर्वरकों का उपयोग कर सकेगा। जिससे फसल की गुणवत्ता एवं उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। मृदा
स्वास्थ्य कार्ड से ओमप्रकाश को वैज्ञानिक खेती की दिशा में नई जानकारी मिलेगी।
लाभार्थी ओमप्रकाश ने माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राम रथ अभियान जैसे कार्यक्रम ग्रामीण
क्षेत्रों के लोगों के लिए लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं।
---00---