*तारबंदी योजना के तहत रूपकला को मिला लाभ* भरतपुर, 13 मई। राजस्थान सरकार की कृषक, पशुपालकों एवं ग्रामीण क्षेत्रों से संबंधित जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार हेतु एलईडी मोबाइल वैन ग्राम रथ अभियान के तहत रूपवास पंचायत समिति की ग्राम पंचायत खानुआ में जनजागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

Featured Image

ग्राम पंचायत खानुआ की रूपकला पत्नी कपूर चंद ने कृषि विभाग की तारबंदी योजना में आवेदन किया। ग्राम रथ अभियान के दौरान आयोजित शिविर में लाभार्थी रूपकला ने उपखंड अधिकारी विष्णु बंसल के समक्ष अपनी समस्या बताई। उपखंड अधिकारी ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पटवारी मंगलसिंह को आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति करवाने हेतु निर्देशित किया। इसके पश्चात लाभार्थी रूपकला को तारबंदी योजना के तहत खेत की सुरक्षा के लिए सहायता राशि स्वीकृत की गई। अब रूपकला के खेतों में फसल को आवारा पशुओं से नुकसान नही होगा वहीं लाभार्थी को कृषि से अच्छी आय मिल सकेगी। इस योजना से न केवल उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी, बल्कि वे आसपास के किसानों को भी इस योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित करेंगी। लाभार्थी रूपकला ने माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राम रथ अभियान जैसे कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं। ---00---