*ग्राम रथ अभियान* *ग्राम रथ अभियान से बदली लोकेन्द्र कुमार की तकदीर, योजना का मिला त्वरित लाभ* भरतपुर, 13 मई। राजस्थान सरकार की कृषक, पशुपालकों एवं ग्रामीण क्षेत्रों से संबंधित जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार हेतु एलईडी मोबाइल वैन ग्राम रथ अभियान के तहत रूपवास पंचायत समिति की ग्राम पंचायत दौरदा में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। ग्राम रथ के माध्यम से ग्रामीणों को राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं, विकास कार्यों तथा जनहितकारी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी जा रही है।

Featured Image

ग्राम रथ अभियान के तहत आयोजित शिविर में लोकेन्द्र कुमार पुत्र प्रेम सिंह निवासी बरबार, ग्राम पंचायत दौरदा ने कृषि विभाग के कृषि पर्यवेक्षक से कृषियंत्र के बारे में जानकारी ली। उनकी प्रेरणा से लोकेन्द्र कुमार ने ई-मित्र के माध्यम से कृषियंत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन किया। ग्राम रथ अभियान के दौरान लोकेन्द्र कुमार का कृषि पर्यवेक्षक द्वारा आवेदन स्वीकृत किया गया। कृषियंत्र के लिए लोकेन्द्र कुमार को कृषि विभाग से अनुदान 26 हजार रूपये का प्राप्त हुआ, इससे खेती की लागत कम होगी और उत्पादन क्षमता में वृद्धि होगी। लाभार्थी लोकेन्द्र कुमार ने माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा एवं कृषि विभाग का हृदय से आभार व्यक्त किया। ---00---