*जनगणना 2027* *स्वगणना पोर्टल पर 1 से 15 मई तक आमजन दर्ज करें अपना विवरण* *मकान गणना एवं मकान सूचीकरण का फील्ड कार्य 16 मई से 14 जून तक*

Featured Image

भरतपुर, 13 मई। जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान गणना एवं मकान सूचीकरण का फील्ड कार्य जिलेभर में 16 मई से प्रारंभ होकर 14 जून 2026 तक संचालित किया जाएगा। उपजिला जनगणना अधिकारी एवं संयुक्त निदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी रामेश्वर महावर ने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त प्रगणक एवं सुपरवाइजर निर्धारित अवधि में घर-घर जाकर मकानों एवं परिवारों का विवरण संकलित करेंगे। उन्होंने बताया कि जनगणना के प्रथम चरण में स्वगणना की सुविधा भी आमजन को उपलब्ध कराई गई है। नागरिक 1 मई से 15 मई 2026 तक स्वगणना पोर्टल http://se.census.gov.in के माध्यम से आमजन स्वयं अपना विवरण दर्ज कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिले के समस्त 14 चार्ज स्तरों पर मकान गणना एवं मकान सूचीकरण कार्य की पूर्व तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गई हैं। प्रगणक एवं सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण कार्य 15 मई तक पूर्ण हो जाएगा। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की हैं कि राष्ट्रीय महत्व के इस कार्य में सक्रिय भागीदारी निभायें। सभी नागरिक निर्धारित समयावधि में स्वगणना कार्य को शत-प्रतिशत पूर्ण करें तथा फील्ड कर्मचारियों का सहयोग करें। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि सभी सरकारी विभाग अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की स्वगणना सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी कर्मचारी इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया से वंचित न रहे। ---00---