भरतपुर, 13 मई। राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी ब्यावर-भरतपुर ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे परियोजना के अंतर्गत भूमि अवाप्ति प्रक्रिया को पारदर्शी एवं जनहितकारी बनाने हेतु प्रभावित ग्रामों की जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। यह कार्य राजस्थान राज्य के भूमि पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम, 2013 के प्रावधानों के तहत संपादित किया जा रहा है।
सक्षम प्राधिकारी भूमि अवाप्ति अधिकारी एवं उपखण्ड अधिकारी भारती गुप्ता ने बताया कि प्रस्तावित चार या छः लेन ब्यावर-भरतपुर ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे (पैकेज-1) निर्माण कार्य के लिए 14 मई को पंचायत समिति सेवर में ग्राम महटौली, तेहरा लोधा, नगला दुल्हेराम, मई गुर्जर, चिचाना, धनागढ़, दारापुरा चक-2, चक नगला फटियार एवं चक श्योसिंह के लिए जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि पंचायत समिति सेवर में ग्राम चक एक्टा, खरैरा, नगला फटियार, नगला टीकेता, चक नगला टीकेता, कल्याणपुर, नगला कल्याणपुर, चक कपरौला, चक अजान, चक चौबा, कल्याणपुर-2 एवं चक काजी के ग्रामीणों की जनसुनवाई 15 मई को आयोजित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि जनसुनवाई के दौरान संबंधित ग्रामीण प्रस्तावित परियोजना हेतु अवाप्त किए जाने वाले खसरा नंबरों के संबंध में अपनी आपत्तियां एवं सुझाव प्रस्तुत कर सकेंगे। प्राप्त आपत्तियों पर सक्षम प्राधिकारी भूमि अवाप्ति अधिकारी एवं उपखण्ड अधिकारी द्वारा नियमानुसार विचार कर उचित निस्तारण किया जाएगा।
उन्होंने समस्त प्रभावित ग्रामवासियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि व समय पर जनसुनवाई में उपस्थित होकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें, जिससे भूमि अवाप्ति प्रक्रिया पारदर्शी, न्यायसंगत एवं प्रभावी रूप से संपादित की जा सके।
—00—
ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते सबसे लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर ,आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे मेंहमारा यह नएवस पोर्टल सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिकतकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ मैंप्रधान संपादक कुमार दीपकऔर मेरे सहयोगी अब24x7 आप तक पूरे देश विदेश की खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
ब्यावर-भरतपुर ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे परियोजना* *प्रभावित गांवों के लिए दो दिवसीय जनसुनवाई कार्यक्रम 14 व 15 मई को*
राजस्थान बेधड़क न्यूज से ब्रेकिंग न्यूज़:
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
*ब्यावर-भरतपुर ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे परियोजना*
*प्रभावित गांवों के लिए दो दिवसीय जनसुनवाई कार्यक्रम 14 व 15 मई को*
भरतपुर, 13 मई। राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी ब्यावर-भरतपुर ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे परियोजना के अंतर्गत भूमि अवाप्ति प्रक्रिया को पारदर्शी एवं
जनहितकारी बनाने हेतु प्रभावित ग्रामों की जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। यह कार्य राजस्थान राज्य के भूमि पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और
पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम, 2013 के प्रावधानों के तहत संपादित किया जा रहा है।
सक्षम प्राधिकारी भूमि अवाप्ति अधिकारी एवं उपखण्ड अधिकारी भारती गुप्ता ने बताया कि प्रस्तावित चार या छः लेन ब्यावर-भरतपुर ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे
(पैकेज-1) निर्माण कार्य के लिए 14 मई को पंचायत समिति सेवर में ग्राम महटौली, तेहरा लोधा, नगला दुल्हेराम, मई गुर्जर, चिचाना, धनागढ़, दारापुरा चक-2, चक नगला फटियार
एवं चक श्योसिंह के लिए जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि पंचायत समिति सेवर में ग्राम चक एक्टा, खरैरा, नगला फटियार, नगला टीकेता, चक नगला टीकेता,
कल्याणपुर, नगला कल्याणपुर, चक कपरौला, चक अजान, चक चौबा, कल्याणपुर-2 एवं चक काजी के ग्रामीणों की जनसुनवाई 15 मई को आयोजित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि जनसुनवाई के दौरान संबंधित ग्रामीण प्रस्तावित परियोजना हेतु अवाप्त किए जाने वाले खसरा नंबरों के संबंध में अपनी आपत्तियां एवं सुझाव
प्रस्तुत कर सकेंगे। प्राप्त आपत्तियों पर सक्षम प्राधिकारी भूमि अवाप्ति अधिकारी एवं उपखण्ड अधिकारी द्वारा नियमानुसार विचार कर उचित निस्तारण किया
जाएगा।
उन्होंने समस्त प्रभावित ग्रामवासियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि व समय पर जनसुनवाई में उपस्थित होकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें, जिससे भूमि
अवाप्ति प्रक्रिया पारदर्शी, न्यायसंगत एवं प्रभावी रूप से संपादित की जा सके।
---00---