भरतपुर, 13 मई। जिला सहकारी विकास समन्वय समिति की बैठक बुधवार को जिला कलक्टर कमर चौधरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में जिले में नवीन ग्राम सेवा सहकारी समितियों के गठन, सहकारी समितियों की प्रगति, पुनर्जीवीकरण एवं उनके सुदृढ़ीकरण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सहकारिता विभाग से जुड़ी योजनाओं एवं गतिविधियों के प्रति आमजन को ट्रेनिंग ऐप के माध्यम से जागरूक किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग सहकारिता से जुड़कर लाभान्वित हो सकें। उन्होंने नवीन ग्राम सेवा सहकारी समितियों के गठन प्रस्तावों पर विचार-विमर्श करते हुए समितियों के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
बैठक में सहकारी समितियों के गठन की प्रगति की समीक्षा की गई तथा निष्क्रिय एवं अवसायनाधीन सहकारी समितियों के पंजीयन निरस्त करने एवं उन्हें पुनः जीवित करने की कार्रवाई को गति देने के निर्देश दिए गए। जिला कलक्टर ने कहा कि सक्रिय सहकारी समितियां ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इसके अतिरिक्त पैक्स कम्प्यूटरीकरण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने रिकॉर्ड प्रबंधन, लेखा-जोखा एवं राजस्व स्थिति को व्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम सेवा सहकारी समितियों में नवीन कस्टम हायरिंग सेंटर स्थापित करने की प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण करने के भी निर्देश प्रदान किए ताकि किसानों को आधुनिक कृषि उपकरण सहज रूप से उपलब्ध हो सकें।
बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद मृदुल सिंह, उप रजिस्ट्रार सहकारिता शचींद्र चतुर्वेदी, एमडी सीसीबी नरेश शुक्ला, एमडी डेयरी राजेश नारायण, जिला रसद अधिकारी पवन अग्रवाल, संयुक्त निदेशक कृषि विभाग राधेश्याम मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
—00—
ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते सबसे लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर ,आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे मेंहमारा यह नएवस पोर्टल सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिकतकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ मैंप्रधान संपादक कुमार दीपकऔर मेरे सहयोगी अब24x7 आप तक पूरे देश विदेश की खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
डीसीडीसी समीक्षा बैठक आयोजित* *सहकारिता क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए तकनीक और प्रशिक्षण पर जोर-जिला कलक्टर*
राजस्थान बेधड़क न्यूज से ब्रेकिंग न्यूज़:
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
*डीसीडीसी समीक्षा बैठक आयोजित*
*सहकारिता क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए तकनीक और प्रशिक्षण पर जोर-जिला कलक्टर*
भरतपुर, 13 मई। जिला सहकारी विकास समन्वय समिति की बैठक बुधवार को जिला कलक्टर कमर चौधरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में जिले
में नवीन ग्राम सेवा सहकारी समितियों के गठन, सहकारी समितियों की प्रगति, पुनर्जीवीकरण एवं उनके सुदृढ़ीकरण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से
चर्चा की गई।
जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सहकारिता विभाग से जुड़ी योजनाओं एवं गतिविधियों के प्रति आमजन को ट्रेनिंग ऐप के माध्यम से जागरूक
किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग सहकारिता से जुड़कर लाभान्वित हो सकें। उन्होंने नवीन ग्राम सेवा सहकारी समितियों के गठन प्रस्तावों पर विचार-विमर्श करते
हुए समितियों के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
बैठक में सहकारी समितियों के गठन की प्रगति की समीक्षा की गई तथा निष्क्रिय एवं अवसायनाधीन सहकारी समितियों के पंजीयन निरस्त करने एवं उन्हें पुनः जीवित
करने की कार्रवाई को गति देने के निर्देश दिए गए। जिला कलक्टर ने कहा कि सक्रिय सहकारी समितियां ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण
भूमिका निभाती हैं। इसके अतिरिक्त पैक्स कम्प्यूटरीकरण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने रिकॉर्ड प्रबंधन, लेखा-जोखा एवं राजस्व स्थिति को
व्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम सेवा सहकारी समितियों में नवीन कस्टम हायरिंग सेंटर स्थापित करने की प्रक्रिया को शीघ्र
पूर्ण करने के भी निर्देश प्रदान किए ताकि किसानों को आधुनिक कृषि उपकरण सहज रूप से उपलब्ध हो सकें।
बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद मृदुल सिंह, उप रजिस्ट्रार सहकारिता शचींद्र चतुर्वेदी, एमडी सीसीबी नरेश शुक्ला, एमडी डेयरी राजेश नारायण,
जिला रसद अधिकारी पवन अग्रवाल, संयुक्त निदेशक कृषि विभाग राधेश्याम मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
---00---