सहायक आचार्यों ने उठाई वेतनवृद्धि में भेदभाव खत्म करने की मांग
18/05/202610:24 PMTotal Views: 20257
सहायक आचार्यों ने उठाई वेतनवृद्धि में भेदभाव खत्म करने की मांग
रूक्टा ने सरकार से जनवरी और जुलाई दोनों विकल्प लागू करने की अपील
राजस्थान विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक संघ यानी रूक्टा ने राज्य सरकार से राजकीय महाविद्यालयों में कार्यरत सहायक आचार्यों को वार्षिक वेतनवृद्धि के लिए जनवरी और जुलाई दोनों विकल्प देने की मांग उठाई है। संगठन का कहना है कि वर्ष 2018 के बाद नियुक्त करीब 2300 सहायक आचार्य वर्तमान नियमों के कारण आर्थिक नुकसान झेल रहे हैं।
रूक्टा के महामंत्री डॉ. बनय सिंह ने बताया कि राज्य सरकार ने वर्ष 2023 में अन्य विभागों के कर्मचारियों को प्रोबेशन अवधि पूर्ण होने के बाद वेतनवृद्धि के लिए दो विकल्प देने का प्रावधान किया था। इसके तहत यदि किसी कर्मचारी की नियुक्ति 1 जनवरी से 30 जून के बीच हुई है तो उसे 1 जुलाई से वेतनवृद्धि का लाभ मिलता है, जबकि 1 जुलाई से 31 दिसंबर के बीच नियुक्त कर्मचारियों को 1 जनवरी से वेतनवृद्धि का विकल्प दिया जाता है।
लेकिन यह व्यवस्था अब तक राजकीय महाविद्यालयों के सहायक आचार्यों पर लागू नहीं की गई है। रूक्टा ने इसे शिक्षकों के साथ भेदभावपूर्ण नीति बताते हुए सरकार से तत्काल संशोधन लागू करने की मांग की है। संगठन का कहना है कि वर्तमान नियमों के अनुसार दो वर्ष का प्रोबेशन पूरा करने के बाद भी सहायक आचार्यों को केवल अगली 1 जुलाई से ही वेतनवृद्धि मिलती है, जिससे उन्हें महीनों तक आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।
रूक्टा अध्यक्ष डॉ. रघुराज परिहार ने कहा कि भारत सरकार के मानव संसाधन मंत्रालय ने भी वर्ष 2017 के नियमों में संशोधन कर उच्च शिक्षा के शिक्षकों को 1 जनवरी और 1 जुलाई दोनों विकल्प देने के निर्देश राज्यों को जारी किए थे। इसके बावजूद राजस्थान में कॉलेज शिक्षकों को यह सुविधा नहीं दी गई।
संगठन ने कॉलेज शिक्षा आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर राज्य सरकार से मांग की है कि अन्य कर्मचारियों की तरह सहायक आचार्यों को भी वेतनवृद्धि के दोनों विकल्पों का लाभ दिया जाए, ताकि शिक्षकों के साथ हो रहे आर्थिक भेदभाव को समाप्त किया जा सके। अब इस मुद्दे पर राज्य सरकार के फैसले का इंतजार किया जा रहा है।
ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते सबसे लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर ,आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे मेंहमारा यह नएवस पोर्टल सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिकतकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ मैंप्रधान संपादक कुमार दीपकऔर मेरे सहयोगी अब24x7 आप तक पूरे देश विदेश की खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
सहायक आचार्यों ने उठाई वेतनवृद्धि में भेदभाव खत्म करने की मांग
राजस्थान बेधड़क न्यूज से ब्रेकिंग न्यूज़:
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
सहायक आचार्यों ने उठाई वेतनवृद्धि में भेदभाव खत्म करने की मांग
रूक्टा ने सरकार से जनवरी और जुलाई दोनों विकल्प लागू करने की अपील
राजस्थान विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक संघ यानी रूक्टा ने राज्य सरकार से राजकीय महाविद्यालयों में कार्यरत सहायक आचार्यों को वार्षिक
वेतनवृद्धि के लिए जनवरी और जुलाई दोनों विकल्प देने की मांग उठाई है। संगठन का कहना है कि वर्ष 2018 के बाद नियुक्त करीब 2300 सहायक आचार्य वर्तमान नियमों के कारण
आर्थिक नुकसान झेल रहे हैं।
रूक्टा के महामंत्री डॉ. बनय सिंह ने बताया कि राज्य सरकार ने वर्ष 2023 में अन्य विभागों के कर्मचारियों को प्रोबेशन अवधि पूर्ण होने के बाद वेतनवृद्धि के लिए
दो विकल्प देने का प्रावधान किया था। इसके तहत यदि किसी कर्मचारी की नियुक्ति 1 जनवरी से 30 जून के बीच हुई है तो उसे 1 जुलाई से वेतनवृद्धि का लाभ मिलता है, जबकि 1
जुलाई से 31 दिसंबर के बीच नियुक्त कर्मचारियों को 1 जनवरी से वेतनवृद्धि का विकल्प दिया जाता है।
लेकिन यह व्यवस्था अब तक राजकीय महाविद्यालयों के सहायक आचार्यों पर लागू नहीं की गई है। रूक्टा ने इसे शिक्षकों के साथ भेदभावपूर्ण नीति बताते हुए सरकार से
तत्काल संशोधन लागू करने की मांग की है। संगठन का कहना है कि वर्तमान नियमों के अनुसार दो वर्ष का प्रोबेशन पूरा करने के बाद भी सहायक आचार्यों को केवल अगली 1
जुलाई से ही वेतनवृद्धि मिलती है, जिससे उन्हें महीनों तक आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।
रूक्टा अध्यक्ष डॉ. रघुराज परिहार ने कहा कि भारत सरकार के मानव संसाधन मंत्रालय ने भी वर्ष 2017 के नियमों में संशोधन कर उच्च शिक्षा के शिक्षकों को 1 जनवरी और 1
जुलाई दोनों विकल्प देने के निर्देश राज्यों को जारी किए थे। इसके बावजूद राजस्थान में कॉलेज शिक्षकों को यह सुविधा नहीं दी गई।
संगठन ने कॉलेज शिक्षा आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर राज्य सरकार से मांग की है कि अन्य कर्मचारियों की तरह सहायक आचार्यों को भी वेतनवृद्धि के दोनों विकल्पों का
लाभ दिया जाए, ताकि शिक्षकों के साथ हो रहे आर्थिक भेदभाव को समाप्त किया जा सके। अब इस मुद्दे पर राज्य सरकार के फैसले का इंतजार किया जा रहा है।