ग्राम पंचायत स्तर पर होगा ग्रामीण समस्याओं का समाधान, एक्टा में मंगलवार को आयोजित होगी रात्रि चौपाल*
18/05/202610:37 PMTotal Views: 20251
*ग्राम पंचायत स्तर पर होगा ग्रामीण समस्याओं का समाधान, एक्टा में मंगलवार को आयोजित होगी रात्रि चौपाल*
भरतपुर, 18 मई। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की मंशानुरूप ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ग्रामीणों की समस्याओं को गांव में ही सुनकर उनका समाधान करने के लिए निरीक्षण एवं रात्रि चौपाल कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
उपखंड अधिकारी भारती गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला कलेक्टर कमर चौधरी की अध्यक्षता में मंगलवार को राजीव गांधी सेवा केन्द्र, एक्टा में निरीक्षण एवं रात्रि चौपाल का आयोजन सायं 5:30 बजे किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि चौपाल के दौरान ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों को सुनकर उनका मौके पर ही समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा भी की जाएगी, ताकि आमजन को सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके।
उन्होंने क्षेत्र के ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी समस्याएं एवं सुझाव रखने की अपील की है, जिससे जनसुनवाई के माध्यम से समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जा सके।
ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते सबसे लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर ,आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे मेंहमारा यह नएवस पोर्टल सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिकतकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ मैंप्रधान संपादक कुमार दीपकऔर मेरे सहयोगी अब24x7 आप तक पूरे देश विदेश की खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
ग्राम पंचायत स्तर पर होगा ग्रामीण समस्याओं का समाधान, एक्टा में मंगलवार को आयोजित होगी रात्रि चौपाल*
राजस्थान बेधड़क न्यूज से ब्रेकिंग न्यूज़:
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
*ग्राम पंचायत स्तर पर होगा ग्रामीण समस्याओं का समाधान, एक्टा में मंगलवार को आयोजित होगी रात्रि चौपाल*
भरतपुर, 18 मई। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की मंशानुरूप ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के
उद्देश्य से प्रशासन द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ग्रामीणों की समस्याओं को गांव में ही सुनकर उनका समाधान करने के
लिए निरीक्षण एवं रात्रि चौपाल कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
उपखंड अधिकारी भारती गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला कलेक्टर कमर चौधरी की अध्यक्षता में मंगलवार को राजीव गांधी सेवा केन्द्र, एक्टा में
निरीक्षण एवं रात्रि चौपाल का आयोजन सायं 5:30 बजे किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि चौपाल के दौरान ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों को सुनकर उनका मौके पर ही समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही विभिन्न
विभागों की योजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा भी की जाएगी, ताकि आमजन को सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके।
उन्होंने क्षेत्र के ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी समस्याएं एवं सुझाव रखने की अपील की है, जिससे जनसुनवाई के माध्यम से समस्याओं
का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जा सके।