साप्ताहिक समीक्षा बैठक सम्पन्न* *मूलभूत सुविधाओं से जुडे विभाग आपसी समन्वय से करें कार्य* *परिवाद निस्तारण में लायें गति, आमजन को न हो परेशानी – जिला कलक्टर* – राजस्थान बेधड़क न्यूज
साप्ताहिक समीक्षा बैठक सम्पन्न* *मूलभूत सुविधाओं से जुडे विभाग आपसी समन्वय से करें कार्य* *परिवाद निस्तारण में लायें गति, आमजन को न हो परेशानी – जिला कलक्टर*
18/05/202610:41 PMTotal Views: 20258
*साप्ताहिक समीक्षा बैठक सम्पन्न*
*मूलभूत सुविधाओं से जुडे विभाग आपसी समन्वय से करें कार्य*
भरतपुर, 18 मई। जिले में चिकित्सा सुविधाओं, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, सड़क निर्माण, प्रगतिरत विकास कार्यों एवं विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति के संबंध में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर कमर चौधरी की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
जिला कलक्टर ने कहा कि आमजन की मूलभूत सुविधाओं से जुडे विभाग गर्मी के मौसम को देखते हुए आपसी समन्वय से कार्य करें जिससे आमजन को परेशानी नहीं हो। उन्होंने सभी विभागों को राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज परिवादों के निस्तारण मंे गति लाने, निस्तारण की प्रक्रिया से असंतुष्ट रहने वाले नागरिकों से स्वयं के स्तर पर वार्ता कर शीघ्र प्रकरणों का निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होंने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं में पात्रजनों को लाभान्वित कराने एवं लम्बित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने की बात कही। उन्होंने अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग को निर्देशित किया कि गर्मी के मौसम को देखते हुये जिले में पेयजल टंकियों के लम्बित विद्युत कनेक्शनों को शीघ्र करवायें जिससे गर्मी के मौसम में आमजन को निर्बाध पेयजल आपूर्ति हो सके। उन्होंने जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा करते हुये निर्देशित किया कि अधूरे कार्यों को समय से पूरा करें और कार्य पूर्ण होने के साथ ही क्षतिग्रस्त सडकों की गुणवत्तापूर्ण मरम्मत सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जेजेएम के तहत जिले में कितने गांवों में कार्य पूर्ण हो चुका है और कितने गांवों में अभी पेयजल संबंधी कार्य शेष हैं, कि आवश्यक रिपोर्ट भिजवायें। उन्होंने जलदाय विभाग को निर्देश देते हुये कहा कि शहरी क्षेत्रों में पाइप लीकेज एवं ग्रामीण क्षेत्रों में हैण्डपम्प मरम्मत व ट्यूबवैल के मरम्मत कार्यों को निश्चित समयावधि में पूरा करायें। उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग को निर्देश दिये कि वर्षा पूर्व क्षतिग्रस्त सडकों की गुणवत्तापूर्ण मरम्मत करायें। उन्होंने ऐसे स्थान जहां बरसात में सडकों पर जलभराव की समस्या होती है, स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिए। सडकों पर जलभराव के चिन्हित स्थानों पर सोख्ता गड्डे तैयार करवायें जिसकी जीयो टैगिंग रिपोर्ट भी भिजवाना सुनिश्चित करें।
जिला कलक्टर ने हरियालों राजस्थान अभियान की समीक्षा करते हुये कहा कि सभी विभाग निर्धारित लक्ष्य के अनुसार अभियान पूर्व ही तैयारियां पूर्ण करें। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान के दौरान पौधरोपण के लिये स्थान चिन्हित करें तथा कहां-कहां से पौधे लेने हैं इस पर भी कार्य करें। उन्होंने शिक्षा विभाग द्वारा संचालित यूनिफार्म योजना की जानकारी लेते हुये यूनिफार्म की डीबीटी कितने बच्चों तक पहुंच चुकी है तथा कितने शेष हैं की रिपोर्ट से अवगत कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी स्कूलों में विद्यार्थियों के जनआधार वैरीफिकेशन को शत-प्रतिशत करायें जिससे यूनिफार्म डीबीटी का लाभ मिल सके। उन्होंने शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले ही जिले के क्षतिग्रस्त स्कूल भवनों के मरम्मत कार्य को पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी विभाग अपने अपने कार्यालय भवनों सहित जिले के सभी स्कूल भवनों में वाटर हारर्वेस्टिंग के कार्य को पूर्ण करायंे।
उन्होंने जल संचय जन भागीदारी अभियान की चर्चा करते हुये कहा कि जिले में किसानों को अधिक से अधिक ड्रिप सिस्टम व फार्म पोण्ड योजना से लाभान्वित करें। उन्होंने वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान की समीक्षा करते हुये कहा कि सभी विभाग अभियान से संबंधित तैयारी समय से पूर्ण कर लें जिससे अभियान को सफल बनाया जा सके। उन्होंने जनजातीय गरिमा उत्सव जन भागीदारी अभियान को सफल बनाने हेतु संबधित 17 विभागों को समय रहते दायित्वों को पूरा करने की बात कही। उन्होंने चिकित्सा विभाग को सभी चिकित्सा संस्थानों में आवश्यक दवाओं की उपलब्धता एवं आवश्यक चिकित्सा उपकरण दुरूस्त रखने के निर्देश प्रदान किये।
बैठक में एडीएम प्रशासन घनश्याम शर्मा, सिटी राहुल सैनी, आयुक्त नगर निगम श्रवण विश्नोई, एसीईओ रेखा रानी, सहायक निदेशक लोक सेवाएं भारती भारद्वाज, सीएमएचओ डॉ. गौरव कपूर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
—00—
ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते सबसे लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर ,आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे मेंहमारा यह नएवस पोर्टल सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिकतकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ मैंप्रधान संपादक कुमार दीपकऔर मेरे सहयोगी अब24x7 आप तक पूरे देश विदेश की खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
साप्ताहिक समीक्षा बैठक सम्पन्न* *मूलभूत सुविधाओं से जुडे विभाग आपसी समन्वय से करें कार्य* *परिवाद निस्तारण में लायें गति, आमजन को न हो परेशानी – जिला कलक्टर*
राजस्थान बेधड़क न्यूज से ब्रेकिंग न्यूज़:
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
*साप्ताहिक समीक्षा बैठक सम्पन्न*
*मूलभूत सुविधाओं से जुडे विभाग आपसी समन्वय से करें कार्य*
*परिवाद निस्तारण में लायें गति, आमजन को न हो परेशानी - जिला कलक्टर*
भरतपुर, 18 मई। जिले में चिकित्सा सुविधाओं, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, सड़क निर्माण, प्रगतिरत विकास कार्यों एवं विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति के संबंध में
सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर कमर चौधरी की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
जिला कलक्टर ने कहा कि आमजन की मूलभूत सुविधाओं से जुडे विभाग गर्मी के मौसम को देखते हुए आपसी समन्वय से कार्य करें जिससे आमजन को परेशानी नहीं हो। उन्होंने
सभी विभागों को राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज परिवादों के निस्तारण मंे गति लाने, निस्तारण की प्रक्रिया से असंतुष्ट रहने वाले नागरिकों से स्वयं के
स्तर पर वार्ता कर शीघ्र प्रकरणों का निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होंने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं में पात्रजनों को
लाभान्वित कराने एवं लम्बित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने की बात कही। उन्होंने अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग को निर्देशित किया कि गर्मी के मौसम को
देखते हुये जिले में पेयजल टंकियों के लम्बित विद्युत कनेक्शनों को शीघ्र करवायें जिससे गर्मी के मौसम में आमजन को निर्बाध पेयजल आपूर्ति हो सके। उन्होंने
जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा करते हुये निर्देशित किया कि अधूरे कार्यों को समय से पूरा करें और कार्य पूर्ण होने के साथ ही क्षतिग्रस्त सडकों की
गुणवत्तापूर्ण मरम्मत सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जेजेएम के तहत जिले में कितने गांवों में कार्य पूर्ण हो चुका है और कितने गांवों में अभी पेयजल
संबंधी कार्य शेष हैं, कि आवश्यक रिपोर्ट भिजवायें। उन्होंने जलदाय विभाग को निर्देश देते हुये कहा कि शहरी क्षेत्रों में पाइप लीकेज एवं ग्रामीण क्षेत्रों
में हैण्डपम्प मरम्मत व ट्यूबवैल के मरम्मत कार्यों को निश्चित समयावधि में पूरा करायें। उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग को निर्देश दिये कि वर्षा
पूर्व क्षतिग्रस्त सडकों की गुणवत्तापूर्ण मरम्मत करायें। उन्होंने ऐसे स्थान जहां बरसात में सडकों पर जलभराव की समस्या होती है, स्थान चिन्हित करने के
निर्देश दिए। सडकों पर जलभराव के चिन्हित स्थानों पर सोख्ता गड्डे तैयार करवायें जिसकी जीयो टैगिंग रिपोर्ट भी भिजवाना सुनिश्चित करें।
जिला कलक्टर ने हरियालों राजस्थान अभियान की समीक्षा करते हुये कहा कि सभी विभाग निर्धारित लक्ष्य के अनुसार अभियान पूर्व ही तैयारियां पूर्ण करें।
उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान के दौरान पौधरोपण के लिये स्थान चिन्हित करें तथा कहां-कहां से पौधे लेने हैं इस पर भी कार्य
करें। उन्होंने शिक्षा विभाग द्वारा संचालित यूनिफार्म योजना की जानकारी लेते हुये यूनिफार्म की डीबीटी कितने बच्चों तक पहुंच चुकी है तथा कितने शेष हैं की
रिपोर्ट से अवगत कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी स्कूलों में विद्यार्थियों के जनआधार वैरीफिकेशन को शत-प्रतिशत करायें जिससे यूनिफार्म
डीबीटी का लाभ मिल सके। उन्होंने शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले ही जिले के क्षतिग्रस्त स्कूल भवनों के मरम्मत कार्य को पूर्ण कराने के निर्देश दिये।
उन्होंने निर्देशित किया कि सभी विभाग अपने अपने कार्यालय भवनों सहित जिले के सभी स्कूल भवनों में वाटर हारर्वेस्टिंग के कार्य को पूर्ण करायंे।
उन्होंने जल संचय जन भागीदारी अभियान की चर्चा करते हुये कहा कि जिले में किसानों को अधिक से अधिक ड्रिप सिस्टम व फार्म पोण्ड योजना से लाभान्वित करें।
उन्होंने वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान की समीक्षा करते हुये कहा कि सभी विभाग अभियान से संबंधित तैयारी समय से पूर्ण कर लें जिससे अभियान को सफल बनाया जा
सके। उन्होंने जनजातीय गरिमा उत्सव जन भागीदारी अभियान को सफल बनाने हेतु संबधित 17 विभागों को समय रहते दायित्वों को पूरा करने की बात कही। उन्होंने
चिकित्सा विभाग को सभी चिकित्सा संस्थानों में आवश्यक दवाओं की उपलब्धता एवं आवश्यक चिकित्सा उपकरण दुरूस्त रखने के निर्देश प्रदान किये।
बैठक में एडीएम प्रशासन घनश्याम शर्मा, सिटी राहुल सैनी, आयुक्त नगर निगम श्रवण विश्नोई, एसीईओ रेखा रानी, सहायक निदेशक लोक सेवाएं भारती भारद्वाज, सीएमएचओ
डॉ. गौरव कपूर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
---00---