*मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत भूरी को मिली बीमा पॉलिसी* भरतपुर, 25 जून। राज्य सरकार द्वारा जन कल्याण शिविर के अन्तर्गत संचालित ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से आमजन को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। पंचायत समिति बयाना की ग्राम पंचायत सीदपुर में गुरूवार को आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के अंतर्गत लाभार्थी भूरी पत्नी जालिमसिंह के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिला। शिविर में 22 विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

Featured Image

ग्राम पंचायत सीदपुर में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में भूरी ने बताया कि अपनी 10 भैंडो का बीमा मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत करवाया। शिविर में भूरी ने उपखण्ड अधिकारी दीपक मित्तल के समक्ष समस्या प्रस्तुत की और उपखण्ड अधिकारी के निर्देशन में पशुपालन विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए बीमा प्रक्रिया पूरी की गई और लाभार्थी भूरी को बीमा पॉलिसी प्रदान कर साथ ही इन भैंडो को कुछ होता हैं तो 50 हजार रुपये की सहायता राशि उनके खाते में प्रदान की जाएगी। इस सहायता राशि से भूरी को आर्थिक संबल मिला और वे अपने पशुपालन कार्य को पुनः सुचारु रूप से शुरू कर पाएगी। लाभार्थी भूरी ने माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह मंगला पशु बीमा योजना पशुपालकों के लिए अत्यंत लाभकारी है और संकट के समय बड़ी सहायता प्रदान करती है। ---00---