भरतपुर, 25 जून। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी एवं ग्रामीण विकासोन्मुखी सोच को साकार करते हुए भुसावर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत बाछरैन में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर ग्रामीणों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया। शिविर में वर्षों से अपने आवासीय पट्टों की प्रतीक्षा कर रहे 30 पात्र परिवारों को मालिकाना हक प्रदान करते हुए आवासीय पट्टों का वितरण किया गया। यह पहल ग्रामीण क्षेत्र में सुशासन, पारदर्शिता और जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सामने आई है।
राज्य सरकार द्वारा संचालित ग्रामीण सेवा शिविर का उद्देश्य प्रशासन को सीधे ग्रामीणों के द्वार तक पहुंचाकर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। इसी क्रम में बाछरैन ग्राम पंचायत भवन में आयोजित शिविर के लिए पंचायत प्रशासन एवं राजस्व विभाग की टीम ने पूर्व तैयारी करते हुए प्राप्त आवेदनों की गहन जांच की, लंबित मामलों का नियमानुसार निस्तारण किया तथा पात्र परिवारों को लाभान्वित करने की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया।
शिविर का सबसे भावुक और ऐतिहासिक क्षण तब आया जब उपखंड अधिकारी राधेश्याम मीणा ने एक ही दिन में 30 परिवारों को उनके आवासीय पट्टे सौंपे। पट्टा प्राप्त करते ही लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी और संतोष की चमक साफ दिखाई दी। वर्षों से अपने अधिकार और स्थायी पहचान की प्रतीक्षा कर रहे इन परिवारों के लिए यह दिन किसी उत्सव से कम नहीं था। पट्टा प्राप्त करने वाले लाभार्थियों में पप्पी शर्मा पत्नी जसवन्त कुमार, हरज्ञान पुत्र नत्थी, हरवीर पुत्र घंमडी सहित 30 पात्र परिवार शामिल रहे। लाभार्थियों ने राज्य सरकार और प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें अपने घर और जमीन पर कानूनी स्वामित्व प्राप्त हो गया है, जिससे उनका भविष्य अधिक सुरक्षित और सशक्त बनेगा।
—00—
ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते सबसे लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर ,आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे मेंहमारा यह नएवस पोर्टल सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिकतकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ मैंप्रधान संपादक कुमार दीपकऔर मेरे सहयोगी अब24x7 आप तक पूरे देश विदेश की खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
ग्राम पंचायत बाछरैन में जागा विकास का नया सवेरा* *एक ही दिन में 30 परिवारों को मिले आवासीय पट्टे*
राजस्थान बेधड़क न्यूज से ब्रेकिंग न्यूज़:
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
*ग्राम पंचायत बाछरैन में जागा विकास का नया सवेरा*
*एक ही दिन में 30 परिवारों को मिले आवासीय पट्टे*
भरतपुर, 25 जून। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी एवं ग्रामीण विकासोन्मुखी सोच को साकार करते हुए भुसावर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत बाछरैन में आयोजित
ग्रामीण सेवा शिविर ग्रामीणों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया। शिविर में वर्षों से अपने आवासीय पट्टों की प्रतीक्षा कर रहे 30 पात्र परिवारों को मालिकाना
हक प्रदान करते हुए आवासीय पट्टों का वितरण किया गया। यह पहल ग्रामीण क्षेत्र में सुशासन, पारदर्शिता और जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सामने आई है।
राज्य सरकार द्वारा संचालित ग्रामीण सेवा शिविर का उद्देश्य प्रशासन को सीधे ग्रामीणों के द्वार तक पहुंचाकर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। इसी
क्रम में बाछरैन ग्राम पंचायत भवन में आयोजित शिविर के लिए पंचायत प्रशासन एवं राजस्व विभाग की टीम ने पूर्व तैयारी करते हुए प्राप्त आवेदनों की गहन जांच की,
लंबित मामलों का नियमानुसार निस्तारण किया तथा पात्र परिवारों को लाभान्वित करने की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया।
शिविर का सबसे भावुक और ऐतिहासिक क्षण तब आया जब उपखंड अधिकारी राधेश्याम मीणा ने एक ही दिन में 30 परिवारों को उनके आवासीय पट्टे सौंपे। पट्टा प्राप्त करते ही
लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी और संतोष की चमक साफ दिखाई दी। वर्षों से अपने अधिकार और स्थायी पहचान की प्रतीक्षा कर रहे इन परिवारों के लिए यह दिन किसी
उत्सव से कम नहीं था। पट्टा प्राप्त करने वाले लाभार्थियों में पप्पी शर्मा पत्नी जसवन्त कुमार, हरज्ञान पुत्र नत्थी, हरवीर पुत्र घंमडी सहित 30 पात्र परिवार
शामिल रहे। लाभार्थियों ने राज्य सरकार और प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें अपने घर और जमीन पर कानूनी स्वामित्व प्राप्त हो गया है, जिससे
उनका भविष्य अधिक सुरक्षित और सशक्त बनेगा।
---00---