वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में लॉटरी द्वारा लाभार्थियों का हुआ चयन* *जिले के 1048 नागरिक रेल से 128 हवाई जहाज से करेगें यात्रा* – राजस्थान बेधड़क न्यूज
भरतपुर, 25 जून। वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना के तहत जिले के 1176 वरिष्ठ नागरिकों को हवाई जहाज एवं रेल द्वारा तीर्थ स्थलों की यात्रा करने का अवसर मिलेगा। जिला कलक्टर कमर चौधरी की अध्यक्षता में गुरूवार को वीसी के माध्यम से आयोजित बैठक में प्राप्त आवेदनों में से ऑनलाइन लॉटरी के द्वारा लाभार्थियों का चयन किया गया।
इस अवसर पर सीईओ जिला परिषद मृदुल सिंह, संयुक्त निदेशक डीओआईटी विवेक दीक्षित, उपनिदेशक पुष्पेन्द्र सिंह सहित समिति के सभी सदस्यों की उपस्थिति में डीओआईटी के सॉफ्टवेयर के माध्यम से ऑनलाइन लॉटरी निकाल कर लाभार्थी नागरिकों का चयन किया गया। जिला कलक्टर ने कहा कि सभी चयनित लाभार्थियांे का देवस्थान विभाग सूचना देकर राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों से अवगत कराये जिससे यात्रा के दौरान परेशानी नहीं हो। उन्होंने हवाई जहाज से यात्रा के लिए चयनित नागरिकों को आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी भी देने के निर्देश दिये।
*ये आये थे आवेदन-*
देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त मुकेश मीना ने बताया कि जिले में योजना के तहत जिले में देवस्थान विभाग के पोर्टल पर 2446 आवेदन प्राप्त हुए थे। जिसमें जिले से यात्रियों का कोटा 1176 का है। जिसमें से रेल मार्ग से यात्रा के लिए 1048 तथा हवाई मार्ग से नेपाल में काठमांडू स्थित पशुपतिनाथ मंदिर यात्रा के लिए 128 यात्रियों का चयन किया गया है। जिन यात्रियों का चयन हो चुका है, शेष सूची में से यात्रियों की शतप्रतिशत वेटिंग लिस्ट निकाली गई है।
*यात्रा के लिए 15 रूट निर्धारित-*
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में सभी धर्मांे को मानने वाले नागरिकों को यात्रा करने का अवसर मिलता है। हवाई जहाज से यात्रा के लिए तीर्थ स्थलों में देश के दूरस्थ एवं देश से बाहर के स्थलों का चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा रेल मार्ग से 15 यात्रा मार्ग निर्धारित किये हैं जिनमें 40 तीर्थ स्थलों को शामिल किया गया है। जिनमें 1. हरिद्वार-ऋषिकेश-अयोध्या- वाराणसी-सारनाथ, 2. सम्मेदशिखर-पावापुरी-वाराणसी-सारनाथ, 3. मथुरा-वृंदावन-बरसाना-आगरा -अयोध्या, 4. द्वारकापुरी-नागेश्वर-सोमनाथ 5. तिरूपति-पद्मावती, 6. कामाख्या-गुवाहटी, 7. गंगासागर-कोलकत्ता, 8. जगन्नाथपुरी-कोणार्क, 9. रामेश्वरम-मदुरई, 10. वैष्णोदेवी-अमृतसर-बाघा बोर्डर, 11. गोवा के मंदिर एवं अन्य स्थल चर्च आदि, 12. महाकालेश्वर, उज्जैन-ओंकारेश्वर -त्रयम्बकेश्वर-घृष्णेश्वर-एलोरा, 13. बिहार-शरीफ, 14. पटना साहिब, पटना, बिहार, 15. श्रीहजूर साहिब नांदेड, महाराष्ट्र आदि मार्ग निर्धारित किए गए हैं।
ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते सबसे लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर ,आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे मेंहमारा यह नएवस पोर्टल सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिकतकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ मैंप्रधान संपादक कुमार दीपकऔर मेरे सहयोगी अब24x7 आप तक पूरे देश विदेश की खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में लॉटरी द्वारा लाभार्थियों का हुआ चयन* *जिले के 1048 नागरिक रेल से 128 हवाई जहाज से करेगें यात्रा*
राजस्थान बेधड़क न्यूज से ब्रेकिंग न्यूज़:
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
*वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में लॉटरी द्वारा लाभार्थियों का हुआ चयन*
*जिले के 1048 नागरिक रेल से 128 हवाई जहाज से करेगें यात्रा*
भरतपुर, 25 जून। वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना के तहत जिले के 1176 वरिष्ठ नागरिकों को हवाई जहाज एवं रेल द्वारा तीर्थ स्थलों की यात्रा करने का अवसर मिलेगा।
जिला कलक्टर कमर चौधरी की अध्यक्षता में गुरूवार को वीसी के माध्यम से आयोजित बैठक में प्राप्त आवेदनों में से ऑनलाइन लॉटरी के द्वारा लाभार्थियों का चयन
किया गया।
इस अवसर पर सीईओ जिला परिषद मृदुल सिंह, संयुक्त निदेशक डीओआईटी विवेक दीक्षित, उपनिदेशक पुष्पेन्द्र सिंह सहित समिति के सभी सदस्यों की उपस्थिति में
डीओआईटी के सॉफ्टवेयर के माध्यम से ऑनलाइन लॉटरी निकाल कर लाभार्थी नागरिकों का चयन किया गया। जिला कलक्टर ने कहा कि सभी चयनित लाभार्थियांे का देवस्थान
विभाग सूचना देकर राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों से अवगत कराये जिससे यात्रा के दौरान परेशानी नहीं हो। उन्होंने हवाई जहाज से यात्रा के लिए चयनित नागरिकों
को आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी भी देने के निर्देश दिये।
*ये आये थे आवेदन-*
देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त मुकेश मीना ने बताया कि जिले में योजना के तहत जिले में देवस्थान विभाग के पोर्टल पर 2446 आवेदन प्राप्त हुए थे। जिसमें जिले से
यात्रियों का कोटा 1176 का है। जिसमें से रेल मार्ग से यात्रा के लिए 1048 तथा हवाई मार्ग से नेपाल में काठमांडू स्थित पशुपतिनाथ मंदिर यात्रा के लिए 128 यात्रियों
का चयन किया गया है। जिन यात्रियों का चयन हो चुका है, शेष सूची में से यात्रियों की शतप्रतिशत वेटिंग लिस्ट निकाली गई है।
*यात्रा के लिए 15 रूट निर्धारित-*
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में सभी धर्मांे को मानने वाले नागरिकों को यात्रा करने का अवसर मिलता है। हवाई
जहाज से यात्रा के लिए तीर्थ स्थलों में देश के दूरस्थ एवं देश से बाहर के स्थलों का चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा रेल मार्ग से 15
यात्रा मार्ग निर्धारित किये हैं जिनमें 40 तीर्थ स्थलों को शामिल किया गया है। जिनमें 1. हरिद्वार-ऋषिकेश-अयोध्या- वाराणसी-सारनाथ, 2.
सम्मेदशिखर-पावापुरी-वाराणसी-सारनाथ, 3. मथुरा-वृंदावन-बरसाना-आगरा -अयोध्या, 4. द्वारकापुरी-नागेश्वर-सोमनाथ 5. तिरूपति-पद्मावती, 6. कामाख्या-गुवाहटी, 7.
गंगासागर-कोलकत्ता, 8. जगन्नाथपुरी-कोणार्क, 9. रामेश्वरम-मदुरई, 10. वैष्णोदेवी-अमृतसर-बाघा बोर्डर, 11. गोवा के मंदिर एवं अन्य स्थल चर्च आदि, 12. महाकालेश्वर,
उज्जैन-ओंकारेश्वर -त्रयम्बकेश्वर-घृष्णेश्वर-एलोरा, 13. बिहार-शरीफ, 14. पटना साहिब, पटना, बिहार, 15. श्रीहजूर साहिब नांदेड, महाराष्ट्र आदि मार्ग निर्धारित किए
गए हैं।