रूपवास के ग्रामीण व शहरी शिविर में जिला कलक्टर ने लाभार्थियों को बांटे पट्टे* *शिविरों का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करें-जिला कलक्टर* – राजस्थान बेधड़क न्यूज
भरतपुर, 30 जून। जिला कलक्टर कमर चौधरी ने मंगलवार को रूपवास उपखंड की ग्राम पंचायत खानसुजापुर में आयोजित ग्रामीण जनकल्याण सेवा शिविर का अवलोकन कर विभिन्न विभागों की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर आमजन से संवाद किया।
जिला कलक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार का उद्देश्य प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचाना है। जनकल्याण सेवा शिविर इसी संकल्प को साकार करने का प्रभावी माध्यम हैं, जहां एक ही स्थान पर 22 विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराकर आमजन को सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत दी जा रही है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर में आने वाले प्रत्येक परिवाद का संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन का शासन-प्रशासन पर विश्वास और अधिक मजबूत हो।
*विभिन्न योजनाओं में लाभार्थियों को मिला लाभ-*
इस दौरान ग्राम पंचायत खानसुजापुर में आयोजित ग्रामीण जनकल्याण सेवा शिविर में जिला कलक्टर ने स्वामित्व योजना के तहत आवासीय पट्टे, कृषि भूमि के आपसी सहमति से बंटवारे के पत्र, नाम शुद्धिकरण पत्र, नामान्तरण तथा व्यक्तिगत लाभ की योजनाओं में कृषि, पशुपालन एवं पंचायतीराज एवं सामाजिक न्याय अधिकारिता योजनाओं से लाभान्वित पात्रजनों को मौके पर स्वीकृति पत्र वितरित किए। उन्होंने नगरपालिका रूपवास के शहरी सेवा शिविर में 5 पात्र लाभार्थियों को आवासीय पट्टे एवं 2 नाम हस्तान्तरण स्वीकृति पत्र वितरित किए तथा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर आमजन से संवाद किया। इस दौरान उपखंड अधिकारी विष्णु बंसल, तहसीलदार अमित शर्मा, विकास अधिकारी काजल शर्मा, नगरपालिका अधिषाशी अधिकारी योगेश पिप्पल सहित उपखंड स्तर के अधिकारी उपस्थित रहे।
*रूपवास पुलिस थाने का किया निरीक्षण-*
ग्रामीण सेवा शिविर के उपरांत जिला कलक्टर ने रूपवास पुलिस थाने का निरीक्षण कर थाना परिसर की साफ-सफाई, रिकॉर्ड संधारण, मालखाना, महिला सहायता कक्ष, आगंतुक कक्ष तथा अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।
उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कार्मिकों को निर्देश दिए कि आमजन की शिकायतों का समयबद्ध एवं संवेदनशीलता के साथ निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ नागरिकों के साथ सौहार्दपूर्ण एवं सम्मानजनक व्यवहार पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
जिला कलक्टर ने थाना परिसर में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का भी निरीक्षण किया तथा आवश्यक सुधार एवं नियमित रखरखाव के निर्देश देते हुए कहा कि थाना परिसर को स्वच्छ, सुरक्षित एवं नागरिक-अनुकूल बनाए रखने के लिए सतत मॉनिटरिंग की जाए। जिला कलक्टर ने रूपवास उपखंड कार्यालय परिसर में हरियालों राजस्थान अभियान के तहत पौधारोपण किया गया।
—00—
ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते सबसे लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर ,आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे मेंहमारा यह नएवस पोर्टल सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिकतकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ मैंप्रधान संपादक कुमार दीपकऔर मेरे सहयोगी अब24x7 आप तक पूरे देश विदेश की खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
रूपवास के ग्रामीण व शहरी शिविर में जिला कलक्टर ने लाभार्थियों को बांटे पट्टे* *शिविरों का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करें-जिला कलक्टर*
राजस्थान बेधड़क न्यूज से ब्रेकिंग न्यूज़:
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
*रूपवास के ग्रामीण व शहरी शिविर में जिला कलक्टर ने लाभार्थियों को बांटे पट्टे*
*शिविरों का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करें-जिला कलक्टर*
भरतपुर, 30 जून। जिला कलक्टर कमर चौधरी ने मंगलवार को रूपवास उपखंड की ग्राम पंचायत खानसुजापुर में आयोजित ग्रामीण जनकल्याण सेवा शिविर का अवलोकन कर विभिन्न
विभागों की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर आमजन से संवाद किया।
जिला कलक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार का उद्देश्य प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ सरल, पारदर्शी एवं
समयबद्ध तरीके से पहुंचाना है। जनकल्याण सेवा शिविर इसी संकल्प को साकार करने का प्रभावी माध्यम हैं, जहां एक ही स्थान पर 22 विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराकर
आमजन को सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत दी जा रही है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर में आने वाले प्रत्येक परिवाद का संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण
सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन का शासन-प्रशासन पर विश्वास और अधिक मजबूत हो।
*विभिन्न योजनाओं में लाभार्थियों को मिला लाभ-*
इस दौरान ग्राम पंचायत खानसुजापुर में आयोजित ग्रामीण जनकल्याण सेवा शिविर में जिला कलक्टर ने स्वामित्व योजना के तहत आवासीय पट्टे, कृषि भूमि के आपसी
सहमति से बंटवारे के पत्र, नाम शुद्धिकरण पत्र, नामान्तरण तथा व्यक्तिगत लाभ की योजनाओं में कृषि, पशुपालन एवं पंचायतीराज एवं सामाजिक न्याय अधिकारिता
योजनाओं से लाभान्वित पात्रजनों को मौके पर स्वीकृति पत्र वितरित किए। उन्होंने नगरपालिका रूपवास के शहरी सेवा शिविर में 5 पात्र लाभार्थियों को आवासीय
पट्टे एवं 2 नाम हस्तान्तरण स्वीकृति पत्र वितरित किए तथा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर आमजन से संवाद किया। इस दौरान उपखंड
अधिकारी विष्णु बंसल, तहसीलदार अमित शर्मा, विकास अधिकारी काजल शर्मा, नगरपालिका अधिषाशी अधिकारी योगेश पिप्पल सहित उपखंड स्तर के अधिकारी उपस्थित रहे।
*रूपवास पुलिस थाने का किया निरीक्षण-*
ग्रामीण सेवा शिविर के उपरांत जिला कलक्टर ने रूपवास पुलिस थाने का निरीक्षण कर थाना परिसर की साफ-सफाई, रिकॉर्ड संधारण, मालखाना, महिला सहायता कक्ष, आगंतुक
कक्ष तथा अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।
उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कार्मिकों को निर्देश दिए कि आमजन की शिकायतों का समयबद्ध एवं संवेदनशीलता के साथ निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने
कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ नागरिकों के साथ सौहार्दपूर्ण एवं सम्मानजनक व्यवहार पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
जिला कलक्टर ने थाना परिसर में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का भी निरीक्षण किया तथा आवश्यक सुधार एवं नियमित रखरखाव के निर्देश देते हुए कहा कि थाना परिसर को
स्वच्छ, सुरक्षित एवं नागरिक-अनुकूल बनाए रखने के लिए सतत मॉनिटरिंग की जाए। जिला कलक्टर ने रूपवास उपखंड कार्यालय परिसर में हरियालों राजस्थान अभियान के
तहत पौधारोपण किया गया।
---00---