भरतपुर में होटल पर पुलिस रेड के दौरान पत्रकारों को कवरेज से रोका, थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप
03/07/20268:40 AMTotal Views: 23868
भरतपुर में होटल पर पुलिस रेड के दौरान पत्रकारों को कवरेज से रोका, थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप
भरतपुर। मथुरा गेट थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने देर शाम छापेमार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान मौके पर पहुंचे पत्रकारों और कैमरा टीमों को कवरेज करने से रोकने का आरोप लगा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार थाना प्रभारी हरलाल मीणा ने पत्रकारों से कवरेज बंद करने को कहा और राजकार्य में बाधा का मामला दर्ज करने की चेतावनी दी। आरोप है कि एक बड़े न्यूज़ चैनल के कैमरामैन को पुलिसकर्मियों ने धक्का देकर होटल परिसर से बाहर निकाल दिया।
घटना के बाद पत्रकारों में नाराजगी देखने को मिली। पत्रकारों का कहना है कि पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष कवरेज करने से रोकना प्रेस की स्वतंत्रता पर सवाल खड़े करता है। वहीं, थाना प्रभारी हरलाल मीणा पर पहले भी पत्रकारों से विवाद होने के आरोप लगते रहे हैं।
फिलहाल इस मामले में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं, जिला पुलिस अधीक्षक की ओर से भी इस पूरे घटनाक्रम को लेकर अब तक कोई कार्रवाई या प्रतिक्रिया नहीं आई है।
यदि पत्रकारों के लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह मामला पुलिस और मीडिया के संबंधों को लेकर गंभीर बहस का विषय बन सकता है। सभी की नजर अब जिला पुलिस प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है।
ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते सबसे लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर ,आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे मेंहमारा यह नएवस पोर्टल सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिकतकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ मैंप्रधान संपादक कुमार दीपकऔर मेरे सहयोगी अब24x7 आप तक पूरे देश विदेश की खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
भरतपुर में होटल पर पुलिस रेड के दौरान पत्रकारों को कवरेज से रोका, थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप
राजस्थान बेधड़क न्यूज से ब्रेकिंग न्यूज़:
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
भरतपुर में होटल पर पुलिस रेड के दौरान पत्रकारों को कवरेज से रोका, थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप
भरतपुर। मथुरा गेट थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने देर शाम छापेमार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान मौके पर पहुंचे
पत्रकारों और कैमरा टीमों को कवरेज करने से रोकने का आरोप लगा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार थाना प्रभारी हरलाल मीणा ने पत्रकारों से कवरेज बंद करने को
कहा और राजकार्य में बाधा का मामला दर्ज करने की चेतावनी दी। आरोप है कि एक बड़े न्यूज़ चैनल के कैमरामैन को पुलिसकर्मियों ने धक्का देकर होटल परिसर से बाहर
निकाल दिया।
घटना के बाद पत्रकारों में नाराजगी देखने को मिली। पत्रकारों का कहना है कि पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष कवरेज करने से रोकना प्रेस की स्वतंत्रता पर सवाल
खड़े करता है। वहीं, थाना प्रभारी हरलाल मीणा पर पहले भी पत्रकारों से विवाद होने के आरोप लगते रहे हैं।
फिलहाल इस मामले में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं, जिला पुलिस अधीक्षक की ओर से भी इस पूरे घटनाक्रम को लेकर अब तक कोई कार्रवाई या
प्रतिक्रिया नहीं आई है।
यदि पत्रकारों के लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह मामला पुलिस और मीडिया के संबंधों को लेकर गंभीर बहस का विषय बन सकता है। सभी की नजर अब जिला पुलिस
प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है।