*मुख्यमंत्री रोजगार मेला 4 जुलाई को बीडीए ऑडिटोरियम में होगा आयोजित* *नवनियुक्त कार्मिकों को सौंपे जाएंगे नियुक्ति पत्र एवं रोजगार उत्सव किट* भरतपुर, 03 जुलाई। राज्य सरकार के निर्देशानुसार इस अवसर पर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर राज्य स्तरीय रोजगार उत्सव 4 जुलाई को आयोजित किया जाएगा, जिनके तहत विभिन्न विभागों में 1728 नवनियुक्त कार्मिकों का प्रातः 10 से 11 बजे तक रजिस्ट्रेशन का कार्य किया जावेगा। नवचयनित कार्मिकों को समारोहपूर्वक नियुक्ति

Featured Image

पत्र एवं रोजगार उत्सव किट प्रदान की जाएगी। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा पचपदरा, बालोतरा में एचआरआरएल रिफाइनरी का लोकार्पण किया जाएगा। जिला कलक्टर कमर चौधरी ने बताया कि जिला मुख्यालय पर आयोजित मुख्यमंत्री रोजगार मेले में विभिन्न विभागों में चयनित नवचयनित कार्मिकों को अतिथियों की उपस्थिति में नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। इसी क्रम में उन्होंने बताया कि शनिवार, 4 जुलाई को प्रातः 10 बजे बीडीए ऑडिटोरियम में यह मुख्यमंत्री रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। ---00---