भरतपुर, 06 जुलाई। जिले के सभी न्यायिक अधिकारी प्रत्येक माह प्रथम व तृतीय मंगलवार को विद्यालयों में पहुंचकर विद्यार्थियों से संवाद करेंगे तथा कानूनी बारीकियों के साथ विद्यार्थियों के हित से जुड़े कानूनों की जानकारी देंगे। मंगलवार, 7 एवं 21 जुलाई को प्रातः 8 बजे से 9 बजे तक जिले के चयनित विद्यालयों में ड्रग्स को कहें न, जिंदगी को कहें हाँ नशा छोड़ो, सपने जोड़ो विषय पर विशेष विधिक जागरूकता शिविर आयोजित होंगे।
अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश नवीन कुमार किलानियॉ ने बताया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार विद्यार्थियों में विधिक जागरूकता विकसित करने एवं उन्हें कानून से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे अभियान प्रारंभ किया गया है। अभियान के तहत जिले के सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों में कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए नियमित रूप से विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि जिला एवं सेशन न्यायाधीश के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी के संयुक्त समन्वय से जिले के चयनित विद्यालयों में प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को 30 से 60 मिनट की अवधि में न्यायिक अधिकारी संवाद करेंगे। उन्होंने बताया कि 7 एवं 21 जुलाई को प्रातः 8 बजे से 9 बजे तक जिले के चयनित विद्यालयों में ड्रग्स को कहें न, जिंदगी को कहें हाँ नशा छोड़ो, सपने जोड़ो विषय पर विशेष विधिक जागरूकता शिविर आयोजित होंगे। शिविरों में विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उन्हें नशे के दुष्प्रभाव, कानूनी प्रावधानों, अधिकारों, सुरक्षा तथा जिम्मेदार नागरिक बनने के संबंध में सरल हिंदी एवं स्थानीय बोली में जानकारी देंगे।
*विद्यालयों में स्थापित होंगी दीदी सुझाव पेटी-*
उन्होंने बताया कि शिविरों की विशेष पहल के रूप में जिले में प्रत्येक विद्यालय में कोर्ट वाली दीदी सुझाव एवं शिकायत पेटी स्थापित की जाएगी। यह पेटी तीन दिनों तक ऐसे स्थान पर रखी जाएगी, जहां विद्यार्थी बिना किसी संकोच अथवा निगरानी के अपनी शिकायत, सुझाव अथवा समस्या लिखकर डाल सकेंगे। प्राप्त सुझावों एवं शिकायतों पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
उन्होंने आमजन, अभिभावकों एवं विद्यालय प्रबंधन से इस जनहितकारी अभियान में सहयोग करने तथा विद्यार्थियों को अधिक से अधिक संख्या में विधिक जागरूकता शिविरों से जोड़ने की अपील की है, ताकि वे अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक होकर सुरक्षित, जिम्मेदार एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।
—00—
ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते सबसे लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर ,आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे मेंहमारा यह नएवस पोर्टल सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिकतकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ मैंप्रधान संपादक कुमार दीपकऔर मेरे सहयोगी अब24x7 आप तक पूरे देश विदेश की खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे के तहत विद्यालयों में होंगे विधिक जागरूकता शिविर*
राजस्थान बेधड़क न्यूज से ब्रेकिंग न्यूज़:
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
*ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे के तहत विद्यालयों में होंगे विधिक जागरूकता शिविर*
*न्यायिक अधिकारी विद्यार्थियों को देंगे कानून, अधिकार एवं नशामुक्ति का संदेश*
*ड्रग्स को कहें न, जिंदगी को कहें हाँ नशा छोड़ो, सपने जोड़ो विषय पर होगा संवाद*
भरतपुर, 06 जुलाई। जिले के सभी न्यायिक अधिकारी प्रत्येक माह प्रथम व तृतीय मंगलवार को विद्यालयों में पहुंचकर विद्यार्थियों से संवाद करेंगे तथा कानूनी
बारीकियों के साथ विद्यार्थियों के हित से जुड़े कानूनों की जानकारी देंगे। मंगलवार, 7 एवं 21 जुलाई को प्रातः 8 बजे से 9 बजे तक जिले के चयनित विद्यालयों में
ड्रग्स को कहें न, जिंदगी को कहें हाँ नशा छोड़ो, सपने जोड़ो विषय पर विशेष विधिक जागरूकता शिविर आयोजित होंगे।
अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश नवीन कुमार किलानियॉ ने बताया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार विद्यार्थियों में विधिक जागरूकता विकसित करने
एवं उन्हें कानून से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे अभियान प्रारंभ किया गया है। अभियान के तहत जिले के
सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों में कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए नियमित रूप से विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि जिला एवं सेशन न्यायाधीश के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी के संयुक्त समन्वय से जिले के चयनित
विद्यालयों में प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को 30 से 60 मिनट की अवधि में न्यायिक अधिकारी संवाद करेंगे। उन्होंने बताया कि 7 एवं 21 जुलाई को प्रातः 8
बजे से 9 बजे तक जिले के चयनित विद्यालयों में ड्रग्स को कहें न, जिंदगी को कहें हाँ नशा छोड़ो, सपने जोड़ो विषय पर विशेष विधिक जागरूकता शिविर आयोजित होंगे।
शिविरों में विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उन्हें नशे के दुष्प्रभाव, कानूनी प्रावधानों, अधिकारों, सुरक्षा तथा जिम्मेदार नागरिक बनने के संबंध में सरल
हिंदी एवं स्थानीय बोली में जानकारी देंगे।
*विद्यालयों में स्थापित होंगी दीदी सुझाव पेटी-*
उन्होंने बताया कि शिविरों की विशेष पहल के रूप में जिले में प्रत्येक विद्यालय में कोर्ट वाली दीदी सुझाव एवं शिकायत पेटी स्थापित की जाएगी। यह पेटी तीन
दिनों तक ऐसे स्थान पर रखी जाएगी, जहां विद्यार्थी बिना किसी संकोच अथवा निगरानी के अपनी शिकायत, सुझाव अथवा समस्या लिखकर डाल सकेंगे। प्राप्त सुझावों एवं
शिकायतों पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
उन्होंने आमजन, अभिभावकों एवं विद्यालय प्रबंधन से इस जनहितकारी अभियान में सहयोग करने तथा विद्यार्थियों को अधिक से अधिक संख्या में विधिक जागरूकता
शिविरों से जोड़ने की अपील की है, ताकि वे अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक होकर सुरक्षित, जिम्मेदार एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी
महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।
---00---