कृषि मंत्री किरोडीलाल मीणा का भव्य स्वागत - जगदीश मीणा ने की जेसीबी पर चढ पुष्प वर्षा हलैना,राज्यपाल हरिभाऊ बागडे के साथ जयपुर से भुसावर आ रहे कृषि मंत्री डॉ.किरोडीलाल मीणा और क्षेत्रिय विधायक बहादुर सिंह कोली का जयपुर-आगरा नेशनल हाइवे-21

Featured Image

पर कमालपुरा वार्डर पर पूर्व जिला परिषद सदस्य जगदीश मीणा बौराज तथा ग्राम पंचायत दीवली की प्रशासक सरपचं भाग्यश्री मीणा के नेतृत्व में भरतपुर,दौसा,अलवर,डीग जिले के सर्व समाज के लोगों ने भव्य स्वागत किया,वही पूर्व जिला परिषद सदस्य जगदीश मीणा ने जेसीबी मशीन पर चढकर फूलों की वर्षा की और ग्रामीण अंचल से महिलाओं ने स्वागत गीत गाकर ठूमके लगाए साथ ही राज्यपाल हरिभाऊ बागडे की गाडी पर फूलों की वर्षा की गई, जिसे देखकर कृषि मंत्री डॉ.मीणा एवं विधायक कोली गदगद हो गए। ग्राम पंचायत दीवली प्रशासक सरपचं भाग्यश्री मीणा ने बताया कि राज्यपाल हरिभाऊ बागडे,कृषि मंत्री डॉ.किरोडीलाल मीणा और विघायक बहादुर सिंह कोली जयपुर से कस्वा भुसावर में कृषि कॉलेज भवन का लोकार्पण करने जा रहे थे,जिनका जयपुर नेशनल हाइवे पर भरतपुर-दौसा जिले की सीमा कमालपुरा वार्डर पर भव्य स्वागत किया गया साथ ही उन्हे 111 किलोग्राम वजन की फूलों की माला पहनाकर स्मृमि चिन्ह भेंट किए। स्वागतकर्ता पूर्व जिला परिषद सदस्य जगदीश मीणा ने बताया कि राज्यपाल हरिभाऊ बागडे,कृषि मंत्री डॉ.किरोडीलाल मीणा और विघायक बहादुर सिंह कोली का स्वागत करने भरतपुर,दौसा,सवाईमाधोपुर,अलवर,डीग जिले की हजारों की सख्यां में लोग आए,महिलाओं की सख्यां भी हजारों से अधिक थी। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे,कृषि मंत्री डॉ.किरोडीलाल मीणा और विघायक बहादुर सिंह कोली को साफा पहनाकर स्मृति चिन्ह भंेट किए वही 111 किलोग्राम वजन की माला पहनाकर स्वागत किया गया साथ ही जेसीबी मशीन पर चढकर 500 किलोग्राम से अधिक फूलों की वर्षा की गई।